देश की पहली महिला अध्यापिका माता सावित्री बाई फुले की जीवनी पर आधारित नाटक की खूब हुई प्रशंसा

265 0

धनबाद : देश की पहली महिला अध्यापिका माता सावित्रीबाई फुले की जीवनी को मंचित करने का मौका द ब्लैक पर्ल्स टीम को मिला। संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की ओर से आयोजित नाट्य उत्सव के दौरान द ब्लैक पर्ल्स की टीम ने सावित्रीबाई नामक नाटक का मंचन किया। जमशेदपुर में आयोजित इस नाट्य उत्सव में टीम संस्कार भारती धनबाद इकाई का प्रतिनिधित्व कर रही थी। जहां इस नाटक की काफी प्रशंसा हुई।

नाटक में माता सावित्री बाई के बचपन का किरदार बिपाशा दत्ता ने अदा किया, वहीं उनके युवा अवस्था के किरदार में शारदा कुमारी गिरी की काफी सराहना हुई। नाटक में माता सावित्री बाई फुले के जन्म से लेकर उनका बचपन और युवावस्था में बालिका शिक्षा को लेकर किये गए संघर्ष को दिखाया गया। माता सावित्री बाई का विवाह महज नौ साल की उम्र में ही हो गया था।

शादी के बाद उन्हें विद्या ग्रहण करने की लालसा हुई। उनके पति ज्योतिराव ने उन्हें पढ़ाया। इसके बाद माता सावित्री बाई ने महिलाओं को शिक्षा दी और पहला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान खोल। इसके बाद लड़कियों को शिक्षा के लिए स्कूल और छात्रावास खोले। इस दौरान उन्हें अपने समाज का विरोध झेलना पड़ा।
माता सावित्रीबाई फुले की कहानी का नाट्य रूपांतरण नाट्य गुरु कुमार बलवंत ने किया है।

निर्देशन और मुख्य भूमिका शारदा कुमारी गिरी ने अदा किया। इस नाटक को संगीत दिया अमित कुमार दास और दीपक कुमार सिंह ने। मंच पर प्रकाश व्यवस्था निखिल पंडित की रही। कलाकारों में विवेक बोस ने ज्योतिराव, आयुष शुक्ला ने अंग्रेज अफसर, संजय माली ने सावित्री के पिता खांडू जी, श्यामलाल ने विरोधी, सावित्री पांडेय ने दाई, ज्योति कुमारी ने समाज की एक महिला, खुशबू कुमारी ने सावित्री की सहेली का किरदार अदा किया।

इस नाटक को मंच पर उतारने में संस्कार भारती धनबाद इकाई के अध्यक्ष और गुरुनानक कालेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. पूर्णेन्दु शेखर, मंत्री सह जेके सिन्हा मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य डॉ. बी जगदीश राव का अहम योगदान रहा।
डॉ. राव ने कहा कि देश की आजादी के 75 वें वर्ष पर पूरे भारत मे अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के तहत विश्व महिला दिवस को ध्यान में रखकर माता सावित्रीबाई फुले की जीवनी को नाटक के माध्यम से दिखने का प्रयास किया गया। इस नाटक की सराहना सभी ने की। डॉ. राव ने पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि आने वाले दिनों में इस नाटक का मंचन धनबाद में  संस्कार भारती की और से किया जाएगा। जल्द ही तिथि की घोषणा कर दी जाएगी।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

तेतुलमारी – परियोजना पदाधिकारी कार्यालय में रणविजय सिंह का स्वागत, एजेंट और प्रबंधक से की वार्ता

Posted by - April 12, 2023 0
धनबाद। तेतुलमारी स्थित परियोजना पदाधिकारी कार्यालय में बिहार जनता खान मज़दूर संघ के महामंत्री सह कांग्रेस नेता रणविजय सिंह का…

100 करोड़ वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा होने पर स्वास्थ्यकर्मियों को सांसद और रागनी सिंह ने किया सम्मानित

Posted by - October 23, 2021 0
धनबाद : 100 करोड़ वेकसीन का कीर्तिमान स्थापित करने पर स्वास्थ कर्मियों का सम्मान बस्तकोला,जोरापोखर, भागा व झरिया नगर के…

“आवाज लाइव की खबर पर हरकत में आयी पुलिस, पीडीएस चावल लदा वाहन जब्त

Posted by - September 14, 2021 0
झरिया/ बलियापुर. “आवाज लाइव ” में खबर चलने के बाद पुलिस हरकत में आयी. मंगलवार को थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने कोलडैंप…

बारबेंदिया पुल एवं पांड्रा रेफरल अस्पताल मामले में राज्यपाल से मिली निरसा विधायक अपर्णा सेन गुप्ता 

Posted by - December 3, 2021 0
धनबाद। दो दिवसीय दौरे पर धनबाद पहुँचे झारखण्ड के राज्यपाल रमेश बैस से निरसा विधायक अपर्णा सेन गुप्ता ने अपने…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *