एरिया 4 के पूर्व महा प्रबंधक ए.के सिंह के विदाई एवं वर्तमान के एरिया 4 के महा प्रबंधक एम.एस दूत के आगमन समारोह का आयोजन बिहार जनता खान मज़दूर संघ के बैनर तले किया गया।
कार्यक्र म के मुख्य अतिथि के रुप में बी.जे.के.एम.एस के महामंत्री सह कांग्रेस नेता रणविजय सिंह उपस्थित हुए।
श्री सिंह का कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया एवं श्री सिंह ने पूर्व प्रबंधक ए.के सिंह जी को बुके भेंट कर विदाई दी एवं एम.एस दूत जी को वर्तमान के एरिया 4 के प्रबंधक बनने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी एवं उपस्थिति सभी लोगों को संबोधित किया।
मौके पर वर्तमान पार्षद छोटू सिंह, विनोद सिंह, तेतुलमारी,केशलपुर, गजलीटड़ थाना प्रभारी एवं सैकड़ों लोग उपस्थित थे।