स्व बिनोद बिहारी महतो के परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर मारपीट, घायलों को भेजा गया अस्पताल

661 0

धनबाद : स्व बिनोद बिहारी महतो के परिवार में संपत्ति विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में एक और जहां उनकी पौत्रवधू मोर्चा संभाल रही है, तो दूसरी तरफ उनके भाई की बहू दावा कर रही है। इसी मामले को लेकर विवाद शुक्रवार को जंहा थाने पंहुचा था तो दूसरे दिन शनिवार को इस विवाद में दोनों तरफ से मारपीट हुई. स्व. बिनोद बिहारी महतो के पुत्र स्व. राजकिशोर महतो की पुत्रवधू विनीता सिंह और राजकिशोर महतो के भाई फूला महतो की पत्नी सोमा महतो गंभीर रूप से जख्मी हो गई हैं। एक युवक को भी चोट है

घटना के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस के समक्ष अपनी-अपनी शिकायत दर्ज कराई है। सोमा का कहना है कि उनकी संपत्तियों पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। वह लोग सुबह अपने घर पहुंचते तो उन्हें अपने मकान में दाखिल होने से रोका गया।

वहीं विनीता सिंह का कहना है कि कुछ लोग अवैध रूप से उनके घर में घुसे और तोड़फोड़ करने लगे। घर का सामान निकालकर बाहर फेंकने लगे। विरोध करने पर उन्हें पीटा गया। इसमें उनकी तरफ से दो लोग घायल हो गए। घायल लोगों को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घर पुलिस छावनी बनी हुई है.

मालूम हो कि स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो अलग झारखंड राज्य की मांग को लेकर एकीकृत बिहार में नायक रहे। उनके बताये हुए मार्ग का अनुसरण कर झारखंड को एक नया मुकाम मिला। लेकिन उसी परिवार के सदस्यों के बीच इस तरह की तू-तू मैं-मैं और संपत्ति विवाद झारखंड के लोगों को दुखी कर रहा है।

हालांकि स्व विनोद बाबू के परिवार में दोनों पक्षों के अपने-अपने तर्क हैं। वास्तव में कौन सही है… और कौन गलत, यह तो न्यायालय से फैसला आने के बाद ही पता चल सकेगा, मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

हत्या आरोपीयों की गिरफ्तारी के लिए कतरास थाना के समीप परिजन धरना पर बैठे, पुलिस की भूमिका बताया संदेहास्पद

Posted by - October 25, 2021 0
कतरास। हत्या के आरोपीयों को गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतका बलिया देवी के परिजन कतरास थाना के समीप धरना…

अहंकारी पूर्व विधायक जलेश्वर महतो को इलाइज की जरूत, उनका इलाज करने के लिए भूईया बेलदार समाज तैयार : राजेन्द्र प्रसाद

Posted by - September 23, 2021 0
कतरास ।पूर्व विधायक जलेश्वर महतो मानसिक रूप से बीमार है उनका ठीक से इलाज भुइँया व बेलदार समाज के लोग…

महिला ने पारिवारिक विवाद में लगाई फांसी, परिजनों ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप

Posted by - August 17, 2022 0
धनसारः बैंक मोड़ थाना क्षेत्र धोवाटाड़ मे मंगलवार की रात लक्ष्मी नामक महिला ने अपने घर मे पारिवारिक विवाद मे…

बैंक मोड़ थाना प्रभारी से मिलकर लूटकांड को असफल करने पर रागिनी सिंह ने दी बधाई

Posted by - September 7, 2022 0
धनबाद: बैंक मोड़ थाना प्रभारी डॉ प्रमोद कुमार सिंह एवं वहां के दो कांस्टेबलों द्वारा कल 5 की संख्या में…

जोशीमठ जैसी झरिया में भी चिंताः भू-धंसाव इलाकों से 60 हजार लोगों को 3 महीने में किया जाएगा शिफ्ट

Posted by - January 12, 2023 0
जोशीमठ में जमीन धंसने के कारण हजारों परिवारों का भविष्य अंधेरे में है। जमीन धंसने के कारण यहां मकानों में…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *