गांधी जयंती पर पेमिया इंस्टीट्यूट में फिट इंडिया फ्रीडम रन 2 का आयोजन

290 0

तोपचांची। गांधी जयंती के अवसर पर  तोपचांची स्थित पेमिया ऋषिकेश इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में खेल और सामाजिक कल्याण समुदाय ने फिट इंडिया मूवमेंट के तत्वावधान में एक कार्यक्रम फिट इंडिया फ्रीडम रन 2  का आयोजन तोपचांची झील परिसर मे किया गया।

खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया यह कार्यक्रम के तहत प्रीत पॉलिटेक्निक कॉलेज के दर्जनों छात्रों एवं शिक्षकों ने भागीदारी दी । फिट इंडिया फ्रीडम रन की कल्पना सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए खुद को फिट रखने की अनिवार्य आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए की गई है। इस आयोजन में सभी  प्रतिभागी तोपचांची झील के चारों ओर दौड़ते-दौड़ते हुए समाज को फिट और तंदुरुस्त रहने का संकेत दिया। कार्यक्रम की शुरुआत तोपचांची अंचल अधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विशेष रूप से अंचलाधिकारी  विकास कुमार त्रिवेदी , थाना प्रभारी  श्री सुरेश मुंडा तोपचांची , प्रिंसिपल, बीबीएमएमटीटीसी डॉ नरेंद्र सिंह, विधायक प्रतिनिधि श्री जगदीश चौधरी, प्रबंधन प्रमुख पीआरआईटी राजकुमार महतो , संदीप कुमार महतो,  राहुल कुमार महतो , राजा कुमार,श्री पीयूष कुमार, श्री पप्पू कुमार महतो, श्री रवींद्र नाथ महतो , अजित कुमार चौबे ,बाबूलाल महतो एवं पीआरआईटी के छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

आयुष फाउंडेशन और सामाजिक संस्था लाडो रानी ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

Posted by - October 19, 2022 0
आयुष फाउंडेशन धनबाद और सामाजिक संस्था लाडो रानी के संयुक्त तत्वाधान मे साधना हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया…

समय बदला लेकिन नही बदले हालात, 60 वर्ष की परम्परा निभा रहे टैक्सी चालक, जीविका चलाने की समस्या 

Posted by - September 9, 2021 0
झरिया: समय के साथ दुनिया काफी बदल गई है। बदलना स्वाभाविक भी है। दुनियाभर में आज की तारीख में एक…

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सो BCCL अस्पतालों में नर्सो को किया गया सम्मानित 

Posted by - May 12, 2022 0
धनबाद : 12 मई अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर देश का सबसे श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ के आह्वान…

नहाने के दौरान बंद खदान में डूबकर वासेपुर के एक शख्स की मौत, शव की खोजबीन जारी

Posted by - June 7, 2022 0
धनबाद। बरवाअड्डा थाना अंतर्गत जयनगर स्थित पत्थर खदान में नहाने के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *