जोरापोखर पुलिस को चकमा देकर चार गिरफ्तार फरार

324 0

जोड़ापोखर पुलिस की गिरफ्त से देर रात चकमा देकर चार फरार हो गया है। अब पुलिस के लिए सिर दर्द बन गया है लगातार छापेमारी कर रही है।

क्या है मामला

झरिया: जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के आलम नगर के रहने वाले दो पड़ोसी  मुस्तकीम और कमर इकबाल के बीच  25 अप्रैल को अहले सुबह आपसी विवाद के बाद परिवार के बीच में मार पीट हो गया था  दोनों तरफ से जोड़ापोखर थाना में मामला दर्ज कराया गया है। दोनों पक्ष के घायलों का इलाज धनबाद में चल रहा हैं। जिसमें शामिल है मुस्तकीम एवम भाई वशिम खान, दूसरे पक्ष के कमर इकबाल, वासर इकबाल, अजहर इकबाल।

दोनों का मंगलवार को आपस मे अस्पताल में ही कहासुनी कर लड़ने लगे। तभी अस्पताल कर्मियों ने सरायढेला थाना को बुलाया। सरायढेला  पुलिस ने चारों आरोपियों  मुस्तकीम, वशिम, कमर इकबाल, एवम वासर इकबाल को पकड़ कर जोड़ापोखर पुलिस के हवाले कर दिया।
जोड़ापोखर उन्हें अपनी अपनी वाहन में लेकर आ रही थी तभी धनबाद में जाम होने के कारण गाड़ी रुकी ,रास्ते का फायदा उठाकर चारो फरार हो गए हैं। पुलिस काफी खोजबीन की मगर नहीं मिले।
जोड़ापोखर पुलिस का बयान 
जोड़ापोखर  थाना प्रभारी जोड़ापोखर के राजदेव सिंह का कहना है की चारो अस्पताल में आपस मे लड़ाई कर रहे थे, सरायढेला पुलिस सूचनाएं दी थी  हमारे पहुचने तक फरार हो गए है।वही सरायढेला पुलिस का कहना है की चारो आरोपियों को जोड़ापोखर पुलिस को लिखित रूप से  हवाले कर दिया है। कैसे भागे है जोड़ापोखर पुलिस जानती है।  फिलहाल जोड़ापोखर पुलिस सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं।

जोड़ापोखर और सरायढेला पुलिस का अलग अलग बयान दे रही है। सच्चाई उच्च अधिकारी के जांच के बाद पता चलेगाचर्चा है कि दोनों अलग अलग कारोबार करते हैं। दोनों  जोड़ापोखर पुलिस के लिए मुखबिरी का काम करते हैं। मारपीट होने के बाद दोनों तरफ से मामला दर्ज किया गया है। दोनों पुलिस पर दबाव बनाया और किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी संयोगवश  17 मई को दोनों के समर्थक आपस मे  अस्पताल परिसर में भीड़ गए थे। इस घटना के बाद सिंदरी डीएसपी जांच टीम बनाई है दोषी पुलिस अधिकारी पर कार्यवाही हो सकता है

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

विधायक पूर्णिमा सिंह ने विधानसभा में उठाई दस हजार पोषण सखियों के बकाया मानदेय भुगतान की मांग

Posted by - September 8, 2021 0
झरिया. झरिया विधायक सह सचेतक सत्ता रुढदल पूर्णिमा नीरज सिंह ने विधानसभा शून्य काल के दौरान. राज्य के छ: जिला…

मुनीडीह महायज्ञ में शामिल हुए महासचिव रणविजय सिंह

Posted by - February 26, 2022 0
मुनीडीह के ग्राम दुबराजडीह(बालूडीह)के ग्रामीणों द्वारा श्री श्री 1008 शिवशक्ति महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया. आयोजन में  मुख्य रूप…

वैट में 5 प्रतिशत की कटौती से झारखण्ड सरकार को सालाना 600 करोड़ का होगा फायदा : अशोक सिंह

Posted by - November 6, 2021 0
धनबाद। झारखण्ड पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा पेट्रोल – डीजल को राजनीति से अलग रखा…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *