धूमधाम से मनाई लाभ पंचमी, 31 अक्टूबर को जलाराम जयंती

402 0

धनबाद। शास्त्री नगर स्थित जलाराम मंदिर में आज अन्नकूट महोत्सव का आयोजन कर धूमधाम से लाभ पंचमी मनाई गई। इस अवसर पर श्री जलाराम महिला मंडल द्वारा लक्ष्मीबेन ठक्कर व शोभनाबेन ठक्कर के नेतृत्व में भजन-कीर्तन किया गया।

महिलाओं ने – सोरठ भूमि पावन धाम, विरपुर नामे एनु गाम, प्रगट्या त्यां श्री जय जलाराम, जनसेवानु करवा काम…. जैसे जलाराम बापा के पारंपारिक लोकगीत एवं भजन से वातावरण भक्तिमय हो गया। तत्पश्चात विविध प्रकार के पकवान, मिठाइयां, फल, मेवे इत्यादि का अन्नकूट भोग लगाया गया और आरती की गई। इस संबंध में लक्ष्मीबेन ठक्कर ने बताया कि गुजराती समुदाय में लाभ पंचमी का दिन किसी भी नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन कोई भी नया बिजनेस शुरू किया जा सकता है।

इस दिन गुजराती व्यापारी नया बहीखाता शुरू करते हैं। मुख्य रूप से ये त्योहार गुजरात में धूमधाम से मनाया जाता है।‌कार्यक्रम में लक्ष्मी ठक्कर, शोभना ठक्कर, हंसाबेन धनानी, रेखाबेन धनानी, स्वाति ठक्कर, इंदुबेन त्रिवेदी, शांति बेन, पप्पु बेन, मीना बेन, धीरी बेन सहित बड़ी संख्या में जलाराम महिला मंडल की सदस्य मौजूद रही।

वहीं श्री जलाराम भक्ति मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष नितिन भट्ट ने बताया कि सोमवार, 31 अक्टूबर, को धूमधाम से जलाराम जयंती मनाई जाएगी। सुबह 9:00 बजे शास्त्री नगर स्थित श्री जलाराम मंदिर से एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद दोपहर में महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

बोकारो में पुलिस पर पथराव, दर्जनों घायल, युवती से दुष्कर्म के विरोध कर रहे लोगों पर हवाई फायरिंग, देखे लाइव वीडियो

Posted by - March 10, 2022 0
बोकारो- झारखंड के बोकारो जिला अंतर्गत पेटरवार में नाबालिग युवती से दुष्कर्म मामले में आक्रोशित भीड़ सड़क पर उतर आया।…

संजय हार्डकोक भट्ठा में कोयला जब्ती मामले में संचालक सहित अन्य पर मामला दर्ज

Posted by - February 24, 2022 0
बलियापुर: सिन्दूरपुर स्थित संजय हार्डकोक भट्ठा में कोयला व कोक जब्ती मामले में सीओ रामप्रवेश कुमार के लिखित शिकायत पर…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *