लखीमपुर हिंसा और प्रियंका गांधी को पीड़ित परिवार से मिलने पर रोकने के विरोध में महिला कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, सरकार को दिखाई चूड़ियां

329 0

धनबाद : उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ हिंसा और उनके परिवार से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ धनबाद जिला महिला कांग्रेस ने आज रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन किया।

इस मौके पर झारखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह, प्रदेश प्रभारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय सचिव इंद्राणी मिश्रा ने लखमीपुर नरसंहार व प्रियंका गांधी को पीड़ित परिवार से मिलने जाने से रोके जाने की कड़ी निंदा की। केंद्र सरकार को चूड़ियां दिखाई गई.

सभी ने प्रदर्शन कर केन्द्र की भाजपा सरकार पर किसानों की आवाज दबाने के आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। जिला महिला कांग्रेस सीता राणा ने कहा कि एक वर्ष से अधिक समय से देश भर में चल रहे किसान आंदोलन की आवाज को दबाने के नाकाम प्रयास करने वाली मोदी – योगी सरकार के कुशासन में अपराधी खुले आम घूम रहे है। पीड़ितों की आवाज उठाने वाले विपक्ष के नेताओं को रोका जा रहा है। महिला कांग्रेस चुप्प नहीं बैठेगी सबक सिखाने का काम करेगी।

इस अवसर पर पिंकी सिंह, कंचन कुमारी जानकी देवी, बेला देवी, कुसमी देवी, कलावती देवी, ,माला दुबे, सोनी सिंह, निशा सिंह, रूबी खातून, रिंकू देवी, बॉबी प्रवीण, गीता सिंह, यहॉदा मंडल, शायना बानो, सावित्री कोड़ा, अनीता सिन्हा, दुर्गी कुमारी, कवित्री देवी, माला झा, बबिता शर्मा, उषा यादव, शकीला खातून आदि उपस्थित थी.

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महापर्व छठ का समापन

Posted by - November 11, 2021 0
धनबाद। लोकआस्था-सूर्याेपासना का चार दिवसीय महापर्व धनबाद में शांतिपूर्ण तरीके से गुरुवार को संपन्न हो गया। सुबह व्रतियों तथा श्रद्धालुओं…

एनीमिया मुक्त धनबाद के लिए चलाया जाएगा अभियान कोविड टीका महा अभियान फेज टू की समीक्षा

Posted by - June 9, 2022 0
धनबाद। उपायुक्त संदीप सिंह ने आज समाहरणालय के सभागार में आगामी एक जुलाई 2022 से जिले को एनीमिया मुक्त करने…

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस- सामाजिक संस्था नव-संकल्प का भूली में योग कार्यक्रम, करो योग रहो निरोग का दिया संदेश

Posted by - June 21, 2022 0
भूली – सामाजिक संस्था नव-संकल्प ने भी भूली के शक्ति कूंज दुर्गा मंदिर परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *