झरिया। झरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जयरामपुर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण एक पेड़ के घर पर गिर जाने के कारण घर क्षतिग्रस्त होने के साथ एक ही घर के चार से पांच सदस्य घायल हो गए। सूचना मिलते ही भाजपा नेत्री सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने उन्हे तत्काल snmmch के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया.
साथ ही श्रीमती सिंह पीएमसीएच पहुंची और उनका हाल जाना. रागनी सिंह snmmch चिकित्सक अधीक्षक अरूण बर्नवाल से मिलकर घायलों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उनके संज्ञान में दी। घायलों में पिंटू राउत 35 वर्ष ,पूनमदेवी 32वर्ष, पिंकी कुमारी 16 वर्ष,भोला कुमार 7 वर्ष , आंचल कुमारी 6 वर्ष एवं लाला कुमार 4 वर्ष के है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।