धनबाद। हमारे देश की यह एक अजीब विडंबना है कि सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद समाज में कन्या-भ्रूण हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। दुर्भाग्य है कि संपन्न तबके में यह कुरीति नजर आती है।
इसी क्रम में धनबाद के रानी बांध तालाब में रविवार को एक नवजात कन्या भ्रूण मिलने से लोग मार्मिक हो गए। सूचना मिलने पर भी आसपास के लोग जुट गए बच्ची को जन्म देने वाली माँ को कोसते नजर आए और ऐसी घटनाओं को समाज के लिए अभिशाप बताया।
बताया जाता है तालाब में मछली मारने के दौरान लोगों की नजर भ्रूण पर पड़ी। इसके बाद खबर जंगल मे आग की तरह फैल गई। आसपास के गणमान्य भी पंहुचे और पुलिस को सूचना दी गयी।