भारत कोकिंग कोल लिमिटिड (बीसीसीएल) के जनसंपर्क विभाग से आए प्रतिनिधियों ने मंगलवार को आवाज अखबार के प्रधान संपादक अमित कुमार सिन्हा से मुलाकात कर कई अहम बातो पर विचार विमर्श किया। अधिकारियों द्वारा न्यूज प्रकाशन से जुड़े कई उत्सुकता भरे सवालों का संपादक अमित कुमार सिन्हा ने जवाब दिया।
वार्ता के बाद अधिकारियों ने न्यूज ओडिटोरियल डेस्क का मुआयना किया। पश्चात अधिकारियों आवाज के प्रिंटिंग यूनिट को दिखाने का आग्रह किया। संपादक अमित कुमार सिन्हा खुद अधिकारियों को प्रिंटिंग यूनिट तक ले गए और उन्हें भ्रमण कराते हुए पेपर प्रिंटिंग सम्बन्धी कई जानकारियां भी दी.