होली एवं शब-ए-बारात को लेकर झरिया थाना में शान्ति समिति की बैठक, हुड़दंगियों और सोशल मीडिया पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

424 0

झरिया: शुक्रवार को झरिया थाना के प्रांगण में सिन्द्री एसडीपीओ अभिषेक कुमार   के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से झरिया थाना प्रभारी पंकज झा,  झरिया अंचल अधिकारी प्रमेश कुशवाहा मौजूद रहे।

इस दौरान झरिया शान्ति समिति के सदस्य समेत स्थानीय गणमान्य लोगों ने बहुत ही हर्षो- उल्लास के साथ अपनी खुशी जाहिर करते हुए होली मिलन समारोह मनाया । इस दौरान सभी ने एक दूसरे को अबीर- गुलाल लगाया और होली की बधाई भी दी। जिसके बाद झरिया थाना प्रभारी ने लोगो से शान्ति पूर्वक होली बनाने की अपील भी की। शान्ति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि होली के दौरान प्रशासन चौकस रहेगी। डी जे पर पूरी तरीके से प्रतिबंध रहेगा।

पुलिस हुड़दंगियों, असामाजिक तत्वों और सोशल मीडिया पर पैनी नजर बनाए रखेगी ताकि कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हो। झरिया अंचल अधिकारी प्रमेश कुशवाहा ने कहा कि लोग किसी अफवाहों पर ना जाए अगर किसी तरह की कोई भी परेशानी हो तो तुरंत ही झरिया पुलिस से संपर्क करे इसके लिए झरिया प्रशासन सदैव तत्पर है। शांति समिति की बैठक में पहुंचे लोगों ने सड़क जाम के साथ-साथ पानी, बिजली आदि समस्याओं को भी उठाया. जिस पर अमल करने की बात कही गई

.मौके पर मुख्य रूप से झरिया विधायक प्रतिनिधि के डी पांडेय , बिजली विभाग के अधिकारी अभिषेक सिंह , माडा के अधिकारी अरुण सिंह विभिन्न वार्डो के पूर्व पार्षद , राज माली श्रीकांत अम्बष्ट, जितेन्द्र मोदक , मुख्तार खान , राजकुमार अग्रवाल , दिलीप आडवाणी , अरिंदम बनर्जी , छोटन सिंह , वीरेन्द्र बर्मन, फ़ैज़ अहमद , मनोज बर्मन , अशोक बर्णवाल ,मोहशीन खान , सपन मजूमदार , सुल्तान हुसैन समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

खेल एकता,सामाजिकता,देश प्रेम और अनुशासन की भावना पैदा करता है- रणविजय

Posted by - December 11, 2022 0
खेल एकता,सामाजिकता,देश प्रेम और अनुशासन की भावना पैदा करता है- रणविजय गोमो- रेलवे मैदान दक्षिणी गोमो में धनबाद जिला कबड्डी…

एबीवीपी के संगठन मंत्री रत्नेश त्यागी ने भाजपा नेत्री रागिनी सिंह से की मुलाकात

Posted by - October 18, 2022 0
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धनबाद विभाग के संगठन मंत्री रत्नेश त्यागी ने आज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह…

निचितपुर कोलियरी एरिया 5 में महासचिव रणविजय सिंह ने प्रोजेक्ट ऑफिसर को सौंपा मांगपत्र

Posted by - October 18, 2021 0
धनबाद : बी.जे.के.एम.एस के महासचिव रणविजय सिंह ने निचितपुर कोलियरी एरिया 5 में कोलियरी के प्रोजेक्ट ऑफिसर संजय सिंह को…

बीजेपी महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक के लिए रागिनी सिंह को आमंत्रण

Posted by - February 23, 2022 0
धनबाद : भाजपा जिला कार्यालय में होने वाले महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक में उपस्थित होने के लिए…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *