रांची/धनबाद। धनबाद जिले में पेयजलापूर्ति अपेक्षाकृत कम सप्लाई करने का मामला शुक्रवार को धनबाद विधायक राज सिन्हा ने झारखण्ड विधानसभा सत्र में उठाया। विधानसभा अध्यक्ष को उन्होंने अवगत कराते हुए बताया कि धनबाद में 65 (एमएलडी) पानी सप्लाई की आवश्यकता है जब्कि इसकी तुलना में 40 (एमएलडी) ही पानी सप्लाई की जाती है इस परिस्थिति में जिले में पेयजल संकट गहराता है।
विधायक राज सिन्हा ने धनबाद नगर निगम की ओर से सरकार को लिखे गए पत्र का जिक्र करते हुए बताया कि नगर निगम ने भी धनबाद में 65 (एमएलडी) पानी सप्लाई की आवश्यकता को देखते हुए सरकार से इसकी अनुशंसा कर चुकी है। उन्होंने विस् अध्यक्ष से धनबाद जिले में 65 (एमएलडी) पानी सप्लाई की आवश्यकता को पूरा कराने का आग्रह किया।