धनबाद: छठ पूजा के शुभ अवसर पर धनबाद गांधी नगर स्थित हनुमान मंदिर के समीप नवयुवक संघ के द्वारा छठ व्रतियों के बीच साड़ी वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमलेश सिंह ने संयुक्त रूप से छठ व्रतियों के बीच साड़ी वितरण किया.
साथ ही सभी को महापर्व छठ की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान मौके पर भाजपा मनईतांड मंडल अध्यक्ष मौसम सिंह कार्यक्रम के संयोजक नवल सिंह, कल्लू कुमार, गोलू सिंह के अलावा नवयुवक संघ के कई अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद थे।