धनबाद। मजदूरों की समस्या को लेकर भौरा ईजी एरिया के बीसीसीएल महाप्रबंधक कार्यालय में भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने महाप्रबंधक एस दास से मुलाकात की एवं मजदूरों की समस्या से अवगत कराया। स्थानीय लोगों को हो रही असुविधाओं पर चर्चा की। महाप्रबंधक ने बताया कि जल्द ही समस्याओं का निष्पादन किया जाएगा।
वही मौके पर जनता मजदूर संघ के केंद्रीय सचिव रंजय कुमार, केंद्रीय उपाध्यक्ष संजीत सिंह, एरिया सेक्रेट्री आनंद मौर्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष अमरजीत यादव, शैलेंद्र सिंह, धनंजय सिंह, आनंद रवानी, राजेश यादव, भुवनेश्वर यादव साथ ही भाजपा के उपाध्यक्ष उमेश यादव कार्यसमिति सदस्य अभिषेक सिंह जोरापोखर मंडल अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय, राज किशोर जैना, अरुण बर्नवाल, पूर्व पार्षद पूनम देवी, चिक्कू महतो शशिकांत निराला के अलावा कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।