रक्षाबंधन के अवसर पर देश के सैनिक भाइयों को भेजी राखियां रिपोर्ट – दलजीत सिंह

229 0
रानीगंज। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के तत्वाधान में इस रक्षाबंधन के पर्व के अवसर पर देश के सैनिकों को राखियां भेजी गईं। संस्था की महिलाओं ने अपने हाथों से बनाई राखी देश के बॉर्डर पर भेजी हैं।
संस्था की अध्यक्ष आशा टोडानी ने कहा कि राखी त्योहार आने वाला है जिसके लिए उन्होंने अपने भाइयों की लंबी उम्र के लिए राखियां भेजी है। उन्होंने कहा कि आज उनके वीर सैनिक भाई उनकी और देश की रक्षा के लिए देश के बॉर्डर में तैनात होकर उनकी रक्षा कर रहे हैं। यह भेजी हुई राखियां उनकी रक्षा करेंगी।
संस्था की सदस्य प्रीति डालमिया ने कहा कि रक्षाबंधन पर जवानों की कलाइयां सुनी ना रह जाए इसके लिए वह हर साल इसी तरह जवानों के लिए राखियां भेजेंगी।
उन्होंने बताया कि हम लोगों के द्वारा बनाई हुई राखियां सैनिकों की कलाई पर सजेगी। स्पीड पोस्ट के माध्यम से राखी भेजी गई है।
इस अवसर पर पूनम सतनालिका, स्वीटी लोहिया, रेनू केजरीवाल, पूनम सर्राफ सहित कई अन्य महिलाओं ने भी अपने हाथों से तैयार की हुई राखियां सैनिकों के लिए भेजी।
Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

72 घंटे से जारी भाजपा धनबाद प्रखंड महामंत्री का भूख हड़ताल विधायक ने कराया ख़त्म

Posted by - July 19, 2023 0
पुटकी । धनबाद प्रखंड (सदर ) कार्यालय में  अधिकारियों के नियमित समयानुसार बैठने सहित अन्य मांगों को लेकर मंगलवार से…

धनबाद की बेटी दिल्ली के आध्यात्मिक विवि. में कैद, परिजनों ने लगाई रिहाई की गुहार

Posted by - January 10, 2022 0
तोपचांची। धनबाद की बेटी दिल्ली के बदनाम आध्यात्मिक विश्वविद्यालय में कैद है। युवती को टीका दिलाने के नाम पर तोपचांची…

Pakistan: इमरान खान नेशनल असेंबली से देंगे इस्तीफा, बोले- चोरों के साथ असेंबली में नहीं बैठूंगा

Posted by - April 11, 2022 0
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सियासत का आज अहम दिन है। देश का नया पीएम चुनने के लिए विपक्षी पार्टियों के नेता…

कतरास कॉलेज के लाइब्रेरियन का विदाई समारोह, रणविजय सिंह हुए शामिल

Posted by - May 31, 2023 0
धनबाद जिला एन.एस.यू.आई के द्वारा कतरास बाजार हटिया के राजस्थानी धर्मशाला में आयोजित कतरास कॉलेज के लाइब्रेरियन कुलदीप पांडे का…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *