धनबाद। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती तेतुलमारी में धूमधाम से मनाई गई। तेतुलमारी सुभाष चौक पर स्थित आदमकद प्रतिमा पर महासचिव रणविजय सिंह (बी.जे.के.एम.एस) ने माल्यार्पण किया और आजादी के लिए दिए उनके योगदानो को याद किया।
श्री सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा की आज के युवा पीढ़ी को नेताजी के बिचारो एवं रास्तो में चलने की जरूरत है। इस मौके पर काफी संख्या में उपस्थित थे।