वीडियो- झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के नव मनोनीत कार्यकारी अध्यक्ष के स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं का हंगामा

310 0

धनबाद। झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के नव मनोनीत कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो के स्वागत में रविवार को आयोजित समारोह में जमकर हंगामा हुआ।

मंच पर जगह नही मिलने से अल्पसंख्यक विभाग के बाबू अंसारी , जहीर अंसारी ने नाराजगी व्यक्त की। इस व्यवस्था पर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कार्यकर्ता कार्यक्रम में सम्मान के लिए आते है। कार्यकर्ताओं को सम्मान नही मिलना दुर्भाग्य! यह कहते हुए कार्यक्रम से चल दिए।

हालांकि बाद में जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह के समझाने के बाद कार्यकर्ताओं का हंगामा शांत हुआ और पुनः कार्यक्रम सुचारू ढंग से आगे बढ़ा।

मंच पर उपस्थित जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह , पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक , जिप सदस्य अशोक कुमार सिंह , राशिद रजा अंसारी , मुख्तार खान आदि ने माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर नए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो को सम्मानित किया गया।

कला भवन स्थित विवाह भवन में आयोजित इस अभिनंदन सह सम्मान समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने तथा मंच का संचालन जिला कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र वर्मा ने किया।

पढ़ाया अनुशासन का पाठ

नए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने अपने सम्बोधन में उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी में अनुशासन बनाये रखने के प्रति जोर दिया। उन्होंने कहा पार्टी सर्वोपरि है। पार्टी की मजबूती के लिए अनुशासन बनाये रखना जरूरी है। पार्टी से बड़ा कोई व्यक्ति विशेष नही होता। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी के नीति सिद्धान्तों को अपनाते हुए मिलजुलकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

बंद पड़े कांग्रेस कार्यालय को खोलने की दिशा में प्रयास तेज करेंगे

जलेश्वर महतो ने कहा बंद पड़े कांग्रेस कार्यालय को खोलवाने की दिशा में पहल की जाएगी। कांग्रेस कार्यालय खुलने सर निश्चित तौर से कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना होगा। जल्द ही एक प्रतिनिधि मंडल मंत्री आलमगीर आलम से मुलाकात करेगी।

आगामी मेयर चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ उतरेगी

जलेश्वर महतो ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा की आगामी मेयर चुनाव की तैयारी में जुट जाय। मेयर सीट कांग्रेस की झोली में आये इसका संकल्प ले।

पूर्व मेयर पर साधा निशाना

जलेश्वर महतो अपने सम्बोधन में धनबाद के पूर्व मेयर चंद्र शेखर अग्रवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व मेयर अपने कार्यकाल में धनबाद के विकास में कोई कदम नही उठाये। गयापुल अंडर पास का मुद्दा जस के तस है। बैंक मोड़ से रांगा टांड तक रोजाना जाम से लोगों को जूझना पड़ता है। जाम से मुक्ति दिलाने के लिए जिला प्रशासन को बड़े गाड़ियों के रूट में बदलाव करने पड़े। धनबाद से एयरपोर्ट , एम्स चला गया।

लैंड बैंक धोखा , रैयतों को जमीनें वापस हो

जलेश्वर महतो ने यहां समारोह के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पूर्व की रघुवर सरकार ने लैंड बैंक के नामपर मजदूरों किसानों को छलने का काम किया। लैंड बैंक धोखा है। रैयतों की जो जमीनें लैंड बैंक में चली गई है वह जमीनें उन्हें वापस होना चाहिए और उन ज़मीनों की रसीद कटनी चाहिए। कांग्रेस उद्योग लगाने का विरोधी नही है। उद्योग जरूर लगने चाहिए। उद्योग लगने से रैयतों को जमीन के बदले मुआवजा मिलेगा आश्रित को रोजगार मिलेगा परन्तु जिसपर वर्षो वर्ष से किसान खेती करते आया ऊन जमीनों को लैंड बैंक से वापस किया जाना चाहिए।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद व्यवसायियों का अनिश्चितकालीन बंद स्थगित

Posted by - November 1, 2023 0
धनबाद.उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी वरुण रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार द्वारा धनबाद जिला प्रशासन की ओर से व्यवसायियों…

आवाज लाइव के खबर का असर- गेसिंग अड्डा के खिलाफ झरिया पुलिस की ने की छापेमारी, धंधेबाजों में हड़कंप

Posted by - June 2, 2022 0
झरिया: आवाज live ने अवैध जुआड़ियों एव इस से जुड़े धंधेबाजों के खिलाफ खबर प्रकाशित की थी जिसका असर देखने…

पारा शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच के लिए तय हुई जिलावार अंतिम तिथि

Posted by - September 28, 2022 0
Ranchi awaz live रांची – सहायक शिक्षक (पारा शिक्षकों) के शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणि‍क प्रमाण पत्रों की जांच के लिए अंतिम…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *