प्रतिबंधित प्लास्टिक के छापेमारी को पहुंचे धनबाद नगर निगम का हुआ भारी विरोध

791 0

झरिया: झरिया शहर के अंतर्गत  मुख्य बाजारों मे पॉलीथिन और प्लास्टिक पर प्रतिबंध का कोई असर नहीं दिख रहा है। धड़ल्ले से प्रतिबंध पॉलीथिन और प्लास्टिक का उपयोग  किया  जा रहा है। भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक का उत्पादन, भंडारण, वितरण और प्रयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। झारखंड सरकार ने भी इसे मजबूती से लागू करने का निर्देश दिया है। नियम नहीं मानने वालों पर कानूनी करवाई की बात कही गई है।


धनबाद नगर निगम भी पिछले कई दिनों से अभियान चला कई जगहों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक जप्त कर दुकानदारों से फाइन कि राशि भी राशि भी बसुला गया  है लेकिन दुकानदार एवं ग्राहक प्लास्टिक का इस्तेमाल करने से परहेज करते दिखाई नहीं दे रहे है। मंगलवार दोपहर लगभग बारह बजे धनबाद नगर निगम की एक टीम जिसका नेतृत्व कुणाल सिंह झरिया नगर निगम के प्रबन्धक ,अनिल मंडल प्रधान लिपिक,  कंचन भदोरिया सहायक नगर आयुक्त, संजय पासवान सुपरवाइजर, अमित पांडे ,सागर गुप्ता, मनोज किस्कू, सुनील रावत समेत धनबाद नगर निगम के कई कर्मचारी झरिया बाजार के सब्जी मंडी पहुंची। कई दुकानदारों को प्रतिबंधित प्लास्टिक इस्तेमाल करते पकड़ा लेकिन जब जुर्माना वसूलने की बात आई तो दुकानदारों ने इसका समोहिक विरोध करना शुरू कर दिया देखते ही देखते तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

कई दुकानदारों और नगर निगम के अधिकारियों के बीच तीखी  नोक झोंक भी शुरू हो गई। इस दौरान काफी संख्या मे दुकानदार एकजुट होकर निगम का विरोध करना शुरू कर दिए। मामला बढ़ता देख नगर निगम के अधिकारियों ने वहाँ से निकलने मे भलाई समझी। लेकिन इतने मे ही दुकानदारों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। धीरे धीरे हर एक दुकानदार अपनी दुकानें बंद करने लगा और देखते ही देखते बाटा मोड़ , कपड़ा पट्टी की अधिकांश दुकानें बंद हो गई।

दुकानदार सड़क पर उतर कर अपना विरोध दर्ज कराते हुए धनबाद नगर निगम पर कई गंभीर आरोप लगाए। दुकानदारों ने बताया कि निगम बिना सूचना दिए मनमाने ढंग से जुर्माना वसूल रहा है साथ ही जो जुर्माने का रसीद जो दिया गया वो फ़रवरी माह का है। वही निगम के अधिकारी अनिल मंडल ने बताया कि धनबाद नगर आयुक्त के आदेशानुसार यह अभियान चलाया जा रहा। दुकानदारों के भारी विरोध के कारण गलती से जुर्माना काटते समय दिनांक व महीना गलत  लिखा गया।

वही पूरे मामले को लेकर झरिया चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि झरिया बाजार मे नगर निगम के अधिकारी द्वारा सिंगल युज प्लास्टिक की जांच के क्रम मे कुछ व्यापारियो को फाइन किया गया उक्त रसीद मे दिनांक 17. 02. 22 का अंकित  था उसके उपरांत अधिकारी बाटा मोङ स्थित बिहारी लाल चौधरी के प्रतिष्ठान मे गए और वहां से संतुष्ट होकर लौट गए 10 मिनट के बाद अधिकारी पुनः वहां पहुच कर फैक्ट्री द्वारा साङी मे लगी प्लास्टिक पर 5000 रुपये की फाईन की मांग किया गया।

वहाँ मौजूद अन्य व्यसाइयो द्वारा निगम के अधिकारी से आग्रह किया कि हम लोगो को निगम द्वारा गाइडलाइन दिया जाए ताकि हम लोग इसका पालन कर सके। अधिकारी ने कहा कि गाइडलाइन दिया जा चुका है और जुर्माने की जीद पर अड़े रहे व्यसाइयो के बार बार अनुरोध पर भी निगम के अधिकारी नहीं माने अंत मे मजबूरन समस्त व्यसाइयो ने अपने दुकाने बन्द करने का निर्णय लिए.

अन्त मे झरिया चैंबर ऑफ कॉमर्स,वस्त्र व्यवसाई संघ,चॉकलेट नमकीन पान मसाला संघ, धनबाद जिला लघु उद्योग और जिला चैंबर के महासचिव अजय नारायण लाल के नेतृत्व मे एक बैठक आयोजित हुई जिसमे निर्णय हुआ कि कल दोपहर बारह बजे धनबाद नगर आयुक्त सै मिलकर व्यसाय वर्ग के समस्याओं से अवगत कराया जाएगा।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

सर्वधर्म सामूहिक विवाह समिति का रक्तदान शिविर, रविवार को 30 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

Posted by - March 5, 2022 0
धनबाद। गोल्फ ग्राउंड धनबाद में सर्वधर्म सामूहिक विवाह समिति के द्वारा गल्फ ग्राउंड में ब्लड डोनेशन कैंप लगाई गई जिससे…

नाली बनवाने के लिए विवाद में चाकूबाजी, तीन युवक घायल, मुखिया पुत्र गंभीर

Posted by - September 15, 2023 0
पुटकी बाज़ार – अरलगडीया पंचायत के ए टाइप ग्राउंड के समीप अरलगडीया पंचायत मुखिया से नाली बनवाने को लेकर हुई…

तेतुलमारी – परियोजना पदाधिकारी कार्यालय में रणविजय सिंह का स्वागत, एजेंट और प्रबंधक से की वार्ता

Posted by - April 12, 2023 0
धनबाद। तेतुलमारी स्थित परियोजना पदाधिकारी कार्यालय में बिहार जनता खान मज़दूर संघ के महामंत्री सह कांग्रेस नेता रणविजय सिंह का…

जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह के नेतृत्व में मनाया गया हूल दिवस 

Posted by - June 30, 2022 0
जदयू पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरु महतो के निर्देश पर गुरुवार को पार्टी के धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *