सिंह मेंशन समर्थक को गिरफ्तार करने पर हंगामा, थाना पहुंची रागिनी सिंह, रघुकुल पर साधा निशाना

616 0

जनता मजदूर संघ असंगठित मोर्चा के नेता व सिंह मेंशन समर्थक मनोज गोप को झरिया पुलिस ने बुधवार की रात करीब 2 बजे सहाना पहाड़ी स्थित उसके आवास से हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने से मेंशन समर्थकों में आक्रोश व्याप्त हो गया। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने गुरुवार की सुबह धनबाद एसएसपी से भेंट की तथा  गिरफ्तारी का कारण पूछा। पुलिस द्वारा सटीक जवाब नहीं दिए जाने पर एसएसपी ने फौरन  छोड़ने का आदेश दिया। इसके बाद रागिनी सिंह झरिया थाना पहुंची।

यहां पर सैकड़ों की संख्या में राजापुर परियोजना के असंगठित मजदूर भी पहुंच गए थे। झरिया इंस्पेक्टर से रागिनी सिंह ने  बेवजह किसी के घर में घुस कर गिरफ्तार करके थाना लाना अनुचित बताया। रागिनी सिंह के सवालों का जवाब पुलिस नहीं दे पाई। इसके बाद पत्रकारों से रागनी सिंह ने बात करते हुए रघुकुल पर जमकर भड़ास निकाली। कहा कि रघुकुल के इशारे पर पुलिस काम कर रही है।

पिछले दिनों राजापुर कोल डंप पर फायरिंग की घटना हुई थी। यहां मजदूरों से रंगदारी मांगी जा रही है। मनोज गोप से भी रंगदारी मांगी गई थी। इनकार करने पर सत्ता का दुरुपयोग करते हुए पुलिस का इस्तेमाल किया गया है। कोई मामला नहीं होने के बावजूद भी पुलिस ने रघुकुल के इशारे पर करवाई  है। इधर समर्थकों का तेवर देख पुलिस भी नरम हुई और मनोज गोप को पीआर बांड पर छोड़ दिया।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

रागिनी सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सामूहिक विवाह में बंधे जोड़ों को रोजगार एवं सरकारी सुविधा उपलब्ध कराने की माँग

Posted by - January 17, 2023 0
धनबाद: सामूहिक विवाह में बंधे जोड़ों को रोजगार एवं सरकारी सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में आज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति…

सम्मान दिलाने के लिए कांग्रेस समर्थकों ने रणविजय सिंह को दिया धन्यवाद

Posted by - April 24, 2023 0
धनबाद। धैया गोकुल बंग्लो में मुनीडीह निवासी प्रीतम रवानी,छोटू सिंह, संतोष सिंह एवं उनके साथियों ने बी.जे.के.एम.एस के महामंत्री सह…

सिम्फ़र के ‘विज्ञान सर्वत्र पूज्यते’ का आयोजन का दूसरा दिन-‘विज्ञान के इतिहास का वार्षिक वृत्तांत’विषय पर कार्यक्रम

Posted by - February 23, 2022 0
धनबाद। सीएसआईआर-केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान, धनबाद में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सप्ताह भर चलने वाले अखिल…

कोरोना का असर – सर्वधर्म सामूहिक विवाह 15 फरवरी तक हुआ स्थगित

Posted by - January 7, 2022 0
सर्वधर्म सामूहिक विवाह समिति की बैठक मंजीत सिंह जी की अध्यक्षता में  हिरापूर स्थित  मैरेज गार्डन में की गयी. समिति…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *