गुजरात के स्कूलों में श्रीमद्भावत गीता पढ़ाई जाएगी। गुजरात सरकार ने नई शिक्षा नीति के तहत इसका ऐलान किया है। सभी स्कूलों में 6ठी क्लास से 12वीं क्लास के कोर्स में डाला गया है। छात्रों को गीता के सिद्धांतों और मूल्यों को पढ़ाया जाएगा।
नई शिक्षा नीति के तहत गीता पढ़ाना अनिवार्य होगा। गुजरात से शिक्षा मंत्री जीतू वघानी ने इसका ऐलान किया। 6 क्लास से 12 के क्लास के छात्रों को गीता के सिद्धांत और मूल्यों को समझाया जाएगा।
गुजरात सरकार का यह बयान ऐसे समय में आया है जब कुछ महीने बाद नवंबर और दिसंबर में यहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।