PM मोदी के जन्मदिन पर विविध कार्यकर्मो का आयोजन, पीएम के 7 वर्षो के क्रियाकलापों की चित्र प्रदर्शनी का सांसद पीएन सिंह ने किया उद्घाटन

329 0

धनबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर कमिटी द्वारा रणधीर वर्मा चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सांसद पीएन सिंह विधायक राज सिन्हा , पूर्व मेयर चंद्र शेखर अग्रवाल , भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष चंद्र शेखर सिंह ने संयुक्त रूप से यहाँ चित्र प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस जन्मदिन के मौके भाजयुमो द्वारा आमजनों से उनके मोबाइल पर नमो एप डाउन लोड का भी अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर सांसद पीएन सिंह ने कहा कि विगत सात वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश में जनहित से जुड़े अनेको कार्य हुए है। उनके सात वर्षों के कार्यकाल में देश हित में किये गये कार्यो की चित्र प्रदर्शनी लगाई गई ताकि धनबाद वासी उनके कार्यो से अवगत हो सके।

कोरोना महामारी में भी पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा जनता के हित मे कार्य किया गया। आज नरेंद्र मोदी दुनिया भर में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुए है।

 

जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विविध कार्यकर्मो का आयोजन किया गया है। भाजयुमो ने नमो एप से जोड़ने का अभियान चलाया। वृद्ध आश्रम के अलावे लेप्रोसी मरीजों के बीच तथा दलित बस्तियों में फल वितरण का कार्यक्रम है।

भाजपा किसान मोर्चा की ओर से पूर्व सैनिकों व किसानों को सम्मानित करने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।भाजपा महिला मोर्चा द्वारा शाम में रणधीर वर्मा चौक पर दीप जलाकर जन्मदिन मनाने का कार्यक्रम तय है।

मौके पर सांसद पीएन सिंह विधायक राज सिन्हा , पूर्व मेयर चंद्र शेखर अग्रवाल , भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष चंद्र शेखर सिंह के अलावे नितिन भट्ट , संजय झा, संजीव अग्रवाल ,मिल्टन पार्थ सारथी , चुन्ना सिंह ,प्रीतपाल सिंह , प्रियंका पाल , भाजयूमो जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह आदि मौजुद थे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

भाजपा महिला मोर्चा ने राष्ट्रपति पद की एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू की जीत के लिए किया हवन

Posted by - July 21, 2022 0
धनबाद। राष्ट्रपति पद की एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू की राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत के लिए भाजपा महिला मोर्चा…

मेडॉक क्लासेज में गरीब बच्चों को मेरिट स्कीम के तहत मिलेगा स्कॉलरशिप : निदेशक

Posted by - July 10, 2022 0
धनबाद। मेडॉक जैसे संस्थानों के खुलने के कारण ही जिले से आईआईटी जेईई और नीट जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *