आलाकमान का निर्णय हमें मान्य होगा : ददई दुबे

478 0

धनबाद। इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) में अब कही विवाद नही रह गया है। आलाकमान के साथ पिछले दिनों हुई बैठक में हमने अपना पक्ष रख दिया है। सभी कागजात कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावे पार्टी के राज्यसभा सदस्य मल्लिकार्जुन खड़के एवं दिग्विजय सिंह को सुपुर्द कर दिया है।

इस पर आलाकमान का आखिरी निर्णय मान्य होगा। उक्त बांते शनिवार को धनबाद पहुँचे पूर्व सांसद चंद्र शेखर दुबे उर्फ ददई दुबे ने धनबाद परिसदन में मीडिया से बातचीत में कही।

सभी सपोर्टिंग कागजात कर दिया है सुपुर्द

उन्होंने कहा पिछले दिनों दिल्ली में आलाकमान के साथ बैठक हुई। एक पक्ष से डा. जी संजीवा रेड्डी उनके पांच लोग दूसरी तरफ हमारे पांच लोग बैठक में सम्मिलित हुए। 4 घण्टे की बैठक में दोनों पक्षों के साथ बातचीत हुई।

बैठक में दोनों ही पक्षों को 3 सप्ताह के भीतर अपने सभी सपोर्टिंग कागजात प्रस्तुत करने के निर्देश प्राप्त हुए थे। जेनरल सेक्रेटरी की तबियत बिगड़ने की वजह से हमारी ओर से कागजात सुपुर्द करने में थोड़ी विलंब जरूर हुई परन्तु चार सप्ताह होते होते सभी कागजात हमने जमा करा दिया है।

आलाकमान इसपर जो भी निर्णय करेगी हमे मान्य होगा। उन्होंने आगे बताया अबतक की जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक संजीवा रेड्डी की तरफ से कोई कागजात आलाकमान को सुपुर्द नही किया गया है।

32 वर्षो से एक ही कुर्सी पर काबिज है संजीवा रेड्डी यह कैसा इंसाफ

ददई दुबे ने कहा संगठन में विवाद होने पर संगठन से अलग होना पड़ा। अकॉउंट की कोई जानकारी नही।अकॉउंट का ब्यौरा नही दिया गया। इंटक की संम्पत्ति का ब्यौरा नही मिला। ऐसी परिस्थिति में संगठन से अलग होना पड़ा। डा. जी संजीवा रेड्डी 32 वर्षो से एक ही कुर्सी पर काबिज है क्या यह इंसाफ है। मजदूरों के लिए उन्होंने क्या किया यह भी बड़ा सवाल है।

गया पुल अंडर पास मामले में उपायुक्त से की मुलाकात

धनबाद वासियों को जाम से मुक्ति दिलाने हेतु गयापुल अंडर पास को लेकर ददई दुबे शनिवार को उपायुक्त से मुलाकात की। उपायुक्त से मिलकर उन्होंने गयापुल चौड़ीकरण का मुद्दा उठाया।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर निकली कलश यात्रा, रागिनी सिंह हुई शामिल 

Posted by - February 1, 2022 0
झरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खास झरिया में नर्मदेश्वर शिव मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य…

रेलवे फाटक को खुलवाने को लेकर कॉंग्रेस का पैदल मार्च, भाजपाइयों पर लगाया राजनीति करने का आरोप

Posted by - June 12, 2022 0
झरिया: भागा बन्द रेलवे फाटक को खोलवाने को लेकर पैदल मार्च किया। जामाडोबा बाजार से कोंग्रेस की ओर से आह्वान…

बालमुकुन्द स्टील फ़ैक्ट्री के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा

Posted by - November 30, 2022 0
धनबाद। गिरिडीह में इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी की है. छापा मुफ़्फ़सिल थाना इलाके चतरो स्थित बालमुकुन्द स्टील फैक्ट्री…

डॉ समीर ने नहीं छोड़ा धनबाद, अपराधी जल्द होंगे गिरफ्त में : एसएसपी

Posted by - May 4, 2022 0
धनबाद। जिले के प्रसिद्ध सर्जन डॉ समीर कुमार ने धनबाद नहीं छोड़ा है। बल्कि वे अपने पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *