साकीनाका रेप केस की पीड़िता की अस्पताल में हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार, दर‍िंदे ने मह‍िला के प्राइवेट पार्ट में डाली थी रॉड

393 0

मुंबई: मुंबई के साकीनाका इलाके में 34 वर्षीय महिला के साथ न केवल रेप किया गया बल्कि रेप के बाद निर्दयता से उसकी पिटाई की गई और पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी गई। पुलिस को पीड़िता साकी नाका क्षेत्र के खैरानी रोड पर बेहोश पड़ी मिली थी। गंभीर रूप से घायल पीड़िता को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसने दम तोड़ दिया है। यह घटना 2012 में दिल्ली में हुए ‘निर्भया’ कांड की याद दिलाती है। घटना का एक अहम सीसीटीवी सामने आया है।

आरोपी गिरफ्तार, निजी अंग में डाली रॉड
30 वर्षीय महिला से बलात्कार के आरोप में मोहन चौहान नाम के एक व्यक्ति गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 376, 323 और 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है उसमें साफ दिख रहा है कि आरोपी बड़ी ही बेरहमी के साथ पीड़िता को सड़क पर पीट रहा है।

निर्भया केस की याद हुई ताजा
पीटने के बाद वह पीड़िता को अधमरी हालत में एक टेंपो में रखकर फरार हो जाता है। खून से लथपथ महिला को नगर निगम संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। महिला के साथ ना केवल बलात्कार किया गया और उसके निजी अंगों में लोहे की रॉड से हमला भी किया गया। इस घटना ने दिसंबर 2012 में दिल्ली में हुए गैंगरेप की याद ताजा कर दी।

जब एक युवती – जिसे बाद में ‘निर्भया’ कहा गया – के साथ दिल्ली में चलती बस के अंदर निर्दयता से सामूहिक बलात्कार और हमला किया गया, जिससे पूरे देश में आक्रोश फैल गया। कई दिनों तक जिंदगी के संघर्ष के बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

लैंडस्लाइड से 71 की मौत, 700 सड़कें ब्लॉक, स्कूल-होटल जमींदोज… हिमाचल CM बोले- उबरने में लगेगा एक साल

Posted by - August 17, 2023 0
हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण पिछले तीन दिनों में कम से कम 71 लोगों की जान जा चुकी है…

Night Breaking:-झरिया थाना अंतर्गत ऐना बस्ती मे देर रात दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट

Posted by - April 1, 2022 0
भगतडीह। झरिया थाना अंतर्गत ऐना बस्ती मे गुरुवार की रात दो पक्षों मे जमकर मारपीट हो गई ,क्षेत्र अशांत हो…

जम्मू के ठथरी-डोडा मार्ग पर खाई में गिरी मिनी बस, 8 यात्रियों की मौत, कई घायल, पीएम मोदी ने किया मदद राशि का ऐलान

Posted by - October 28, 2021 0
जम्मू कश्मीर ( Jammu Kashmir ) के डोडा से बड़ी खबर सामने आई है। यहां सुबह बड़ा हादसा हो गया।…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *