आमिर खान की बेटी इरा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे से की सगाई

198 0

आमिर खान की बेटी इरा खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ सगाई कर ली है। इरा ने 22 सितंबर को अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस को ये जानकारी दी है। उन्होंने आयरनमैन इटली से एक वीडियो साझा किया, जिसमें नूपुर अपने घुटने पर बैठकर उन्हें प्रपोज कर रहे हैं और इरा ने मौके पर ही हां कर दी।

इरा ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा,”पोपाए- उसने हां कहा। इरा- हीही मैंने हां कहा।’’वही नूपुर ने लिखा,”आयरनमैन के पास एक स्पेशल जगह थी, जहां हमारा रोका हुआ, समझे?।”दोनों की पोस्ट से साफ हो गया है कि दोनों ने सगाई कर ली है।

उनकी पोस्ट पर तमाम लोग और फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस फातिमा शेख, हुमा कुरैशी,रिया चक्रवर्ती समेत कई फिल्मी सितारों ने इरा को बधाई दी।

बता दें कि इरा और नूपुर बीते कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं। कुछ समय पहले इरा ने अपने जन्मदिन पर नूपुर के साथ कई तस्वीरें शेयर की थी। आधी रात को इरा ने अपना जन्मदिन मनाया था। नूपुर ने भी उनके जन्मदिन पर कई तस्वीरें शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया था और लिखा था कि वो उनसे बहुत प्यार करते हैं।

इरा ने अपने जन्मदिन पर पूल पार्टी की थी। पूलसाइट पार्टी की। पिता आमिर खान और मां रीना दत्ता के साथ पहले केक काटा और फिर ढेर सारी मस्ती की। इसके अलावा नूपुर के साथ भी पूल में मस्ती करते हुए इरा ने कुछ फोटो शेयर किए थे। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे।

इरा खान थिएटर करती हैं, पेशे से वो डायरेक्टर हैं और थिएटर के कई प्ले डायरेक्ट कर चुकी हैं। इरा मेंटल हेल्थ को लेकर अवेयरनेस फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करती हैं। इरा के सोशल मीडिया पर तमाम फॉलोवर्स हैं जो उनकी तस्वीरें और पोस्ट काफी पसंद करते हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

वरिष्ठ बॉलीवुड अभिनेता विक्रम गोखले का 77 साल की उम्र में निधन

Posted by - November 26, 2022 0
बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई हिट फिल्मों में अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवाने वाले वरिष्ठ और दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले…

सलमान खान धमकी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नवी मुंबई से की गिरफ्तारी

Posted by - June 6, 2022 0
सलमान खान धमकी मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार को नवी मुंबई से तीन आरोपियों को गिरफ्तार…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *