यूक्रेन के लीव पर रुसी मिसाइल हमले में 3 की मौत, ज़ेलेन्स्की ने किया करारा जवाब देने का वादा

110 0

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध (Russia-Ukraine War) के बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यह कुछ दिन से ज़्यादा चलेगा। सी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के इरादे से 24 फरवरी, 2022 को रूस की आर्मी को आदेश देते हुए युद्ध की शुरुआत की थी। इस युद्ध को अब 16 महीने से भी ज़्यादा समय पूरा हो चुका है और यह अभी भी जारी है। युद्ध की वजह से अब तक यूक्रेन में भीषण तबाही के साथ जान-माल का भी भारी नुकसान हुआ है। पर फिर भी यूक्रेनी आर्मी डटकर रुसी आर्मी का सामना कर रही है। इस युद्ध के दौरान अब तक रूस कई बार यूक्रेन पर खतरनाक हमले कर चुका है। हाल ही में रूस ने एक बार फिर यूक्रेन के शहर पर मिसाइल दागी।

रूस ने लीव पर दागी मिसाइल, 3 लोगों की मौत

रूस की आर्मी ने आज, गुरुवार, 6 जुलाई की सुबह यूक्रेन के शहर लीव (Lyiv) के एक अपार्टमेंट ब्लॉक पर मिसाइल दागी। इस मिसाइल अटैक में 3 लोगों की मौत हो गई। लीव के मेयर एंड्री सादोवयी (Andriy Sadovyi ) ने इस बारे में टेलीग्राम पर जानकारी दी।

ज़ेलेन्स्की का वादा, दिया जाएगा करारा जवाब

लीव में एक अपार्टमेंट ब्लॉक पर हुए मिसाइल हमले में तीन लोगों की मौत होने ओर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) ने दुःख व्यक्त किया है। साथ ही ज़ेलेन्स्की ने इस हमले की निंदा भी की है। इतना ही नहीं, ज़ेलेन्स्की ने इस हमले का करारा जवाब देने के वादा भी किया है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

‘मेरी कोई औकात नहीं, मैं जनता का सेवक हूं’, फिर कांग्रेस के बयान को हथियार बनाकर खेल गए पीएम मोदी

Posted by - November 21, 2022 0
गुजरात में होने वाले दो चरणों के विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान पूरे जोरों पर हैं। सत्ताधारी हों या…

पूर्व केंद्रीय मंत्री सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस का निधन

Posted by - September 13, 2021 0
नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस का निधन हो गया है। मंगलुरु में उन्होंने…

एक बार फिर नवजोत सिंह सिद्धू का पाकिस्तान प्रेम आया सामने, इमरान खान को बताया बड़ा भाई

Posted by - November 20, 2021 0
पंजाब कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का पाकिस्तान प्रेम एक बार फिर सामने आया है। करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब…

क्‍या वाकई इंडोनेश‍िया की करेंसी पर होती है गणेश की तस्‍वीर? जान‍िए अरव‍िंद केजरीवाल के दावे का सच

Posted by - October 26, 2022 0
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से भारतीय करेंसी पर गणेश-लक्ष्मी की तस्वीर छापने की अपील की है।…

भटिंडा एयरपोर्ट तक जिंदा लौटा, अपने सीएम को धन्यवाद कहना’ पंजाब के अधिकारियों से बोले मोदी

Posted by - January 5, 2022 0
पंजाब में सड़क मार्ग से यात्रा कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है. कुछ…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *