इस्लामाबाद की एक ट्रायल कोर्ट ने तोशाखाना केस में पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान को 3 साल जेल की सजा सुनाई है। इमरान को उनके जमां पार्क स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में इमरान खान को तीन साल जेल की सजा सुनाई है। वो अगले 5 साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।