बड़ा हादसा- गिरिडीह से रांची जा रही बस हजारीबाग में नदी में गिरी, 7 की मौत, 45 घायल

290 0

मौत कब आ जाए कहा नहीं जा सकता। इसका ताजा उदाहरण झारखंड से सामने आया है। जहां कीर्तन में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर नदी में पलट गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 45 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। अंधेरा घिरने के कारण लोगों को नदी से निकालने में मुश्किलें भी आ रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार यह भीषण हादसा शनिवार देर शाम झारखंड के हजारीबाग जिले में हुआ। जहां गिरडीह से 52 यात्रियों को लेकर रांची जा रही एक बस अनियंत्रित होकर नदी में पलट गई। हादसे की शिकार शिवा नामक बस में गिरडीह से चली थी। जो हजारीबाग-बगोदर NH-100 पर दारू के बीच शिवानी नदी में बस पलटी गई। पहले इस हादसे से चार लोगों की मौत की खबर सामने आई। लेकिन अभी थोड़ी देर पर मिली जानकारी के अनुसार हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है।

हजारीबाग गुरुद्वारा कमेट के राजू सिंह की भी मौत

मरने वालों में हजारीबाग गुरुद्वारा कमेटी के राजू सिंह भी शामिल हैं। हादसे में घायल हुए 45 लोगों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में भर्ती कराया गया है। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बस से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार सभी लोग रांची धार्मिक कार्यक्रम कीर्तन में शामिल होने जा रहे थे। तभी बीच रास्ते में यह हादसा हुआ।

रांची में एक संगत में शामिल होने जा रहे थे सभी

हादसे की सूचना पर उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देश पर राहत कार्य शुरू किया गया। बस में फंसे घायलों को गैस कटर से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कई लोग वाहन में फंसे थे। इन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर एंबुलेंस से शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में भर्ती कराया गया। इस हादसे की खबर मिलते ही सिख समाज के लोगों में मातम पसरा है। बताया जाता है कि मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं।

मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए पहुंचे एक घायल विश्वजीत सिंह ने बताया कि गिरिडीह से 1:30 बजे रांची संगत में शामिल होने के लिए निकले थे। टाटीझरिया क्रॉस करने के बाद अचानक से गाड़ी नदी में गिर गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से हमलोगों को निकालकर यहां पहुंचाया गया।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

मुख्यमंत्री 12 को गिरिडीह से करेंगे “आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का शुभारंभ

Posted by - October 10, 2022 0
Ranchi awaz live रांची – राज्य सरकार का प्रयास रहा है कि योजनाओं का लाभ सभी जरूरतमंद को मिले. इस…

धर्म बदल और फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर नाबालिग से शादी करने वाला वासेपुर का असलम गिरफ्तार, कर चूका है 6 शादियां

Posted by - February 2, 2023 0
बोकारो के हरला थाना पुलिस ने धर्म छिपाकर और पुलिस अफसर बताकर नाबालिक के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद…

वीडियो गेम में हार गया तो 14 साल के बच्चे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Posted by - November 26, 2022 0
झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में पंच मोड स्थित रेलवे कॉलोनी में रहने वाले एस श्रीधर के पुत्र…

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन से प्रधानमंत्री मोदी की आज पहली मुलाक़ात

Posted by - September 24, 2021 0
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन क्वाड समिट के तौर पर चर्चित हिंद-प्रशांत गठबंधन के नेताओं संग आज पहली आमने-सामने बैठक करेंगे।…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *