CM हेमंत सोरेन के बयान पर बीजेपी का पलटवार- कहा भोजपुरी, मगही बोलने वाले बलात्कारी तो कितने पर कार्रवाई कर रहे सीएम

342 0

रांची : झारखंड में मगही और भोजपुरी पर CM हेमंत सोरेन के बयान के बाद BJP ने पलटवार किया है। ‌BJP के भवनाथपुर से विधायक भानू प्रताप शाही ने कहा है कि  भोजपुरी और मगही बोलने वाले ब्लात्कारी हैं तो कितने पर कार्रवाई कर रहे हैं।CM लिस्ट जारी कर दें। उन्होंने सवाल किया कि बिहार की बोली इतनी ही खराब है तो किस नैतिकता के आधार पर RJD के साथ सरकार चला रहे हैं।

उन्होंने कहा जाति, संप्रदाय और भाषा का बीज बो कर राजनीति करना चाह रहे हैं हेमंत सोरेन। हिंदू का विरोध करते-करते हिन्दी के विरोध पर पहुंच गए हेमंत सोरेन।वे अब बोली के नाम पर तुष्टीकरण कर रहे हैं। नमाज से शुरू हुआ उनका रास्ता कफन पर जाकर खत्म होगा। BJP ने CM से माफी की मांग की है।

एक इंटरव्यू में CM हेमंत सोरेन ने नियोजन नीति से भोजपुरी और मगही को हटाए जाने के सवाल पर कहा था कि मगही-भोजपुरी झारखंड के लिए बॉरोड लैंग्वेज है। जो लोग भोजपुरी, मगही बोलते हैं वे सभी डॉमिनेटिंग पर्सन हैं। आंदोलनकारियों के छाती पर पैर रख, महिलाओं की इज्जत लूटते वक्त भोजपुरी में ही गाली दी जाती थी। इन बोलियों के माध्यम से झारखंड का बिहारीकरण नहीं होने देंगे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

देवघर-शादी से लौट रहे दो युवको को अपराधियों ने मारी गोली, एक की मौत, दो दिन बाद होनी थी शादी निकला जनाजा  

Posted by - November 22, 2021 0
झारखंड के देवघर में सोमवार की सुबह अपराधियों ने सांरवां थाना क्षेत्र के बलिया चौकी दलीरायडीह वन विभाग के पुराने…

रांची- एके 47 की गोलियों के साथ 2 गिरफ्तार, नक्सलियों को सप्लाई की जानी थी गोलियां, कैश भी बरामद

Posted by - August 1, 2022 0
रांची पुलिस ने नक्सलियों को सप्लाई की जानेवाली एके 47 की 295 गोलियों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया…

झारखंड बेरोजगारी लाभ योजना क्या है, लाभ कैसे प्राप्त करें, यहां पूरी प्रक्रिया को समझे

Posted by - September 30, 2022 0
Jharkhand Berojgari Bhatta 2022 रांची । Jharkhand Berojgari Bhatta 2022 झारखंड बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत स्नातक पास बेरोजगार युवकों…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *