देवघर-शादी से लौट रहे दो युवको को अपराधियों ने मारी गोली, एक की मौत, दो दिन बाद होनी थी शादी निकला जनाजा  

415 0

झारखंड के देवघर में सोमवार की सुबह अपराधियों ने सांरवां थाना क्षेत्र के बलिया चौकी दलीरायडीह वन विभाग के पुराने नर्सरी के समीप दो युवकों को गोली मार दी। इसमें मोहनपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी अफजल की घटनास्थल पर मौत हो गई। दो दिन बाद अफजल की शादी होने वाली थी। घर में खुशी का आलम था। घटना के बाद सारी खुशी मातम में बदल गई। जिसकी बारात निकलने की तैयारी थी। उसका जनाजा निकला। वहीं चांदडीह निवासी मुजीबउर गंभीर रूप से घायल हो गया।

दोनों एक शादी समारोह में शिरकत कर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने इन्हें गोली मार दी।गोली चलने की जानकारी मिलते ही सारवां एवं कुंडा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से हमले का शिकार हुए युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने अफजल को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों के बारे में जानकारी मिल गई है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

आय से अधिक संपत्ति मामला- ईडी की रडार पर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो सहित 30 से अधिक राजनेता और अफसर 

Posted by - October 13, 2022 0
मनी लांड्रिंग मामले में झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो सहित कई अधिकारी भी जांच के दायरे में हैं।…

जल मीनार निर्माण को लेकर वन प्रबंधन सुरक्षा समिति की बैठक

Posted by - September 1, 2021 0
बड़कागांव। बड़कागांव बुढ़वा महादेव मंदिर परिसर में बनाए जा रहे । जल मीनार को लेकर वन प्रबंधन सुरक्षा समिति  पंडरिया…

Pakistan: इमरान खान होंगे सत्‍ता से बेदखल, नवाज शरीफ की होगी वापसी! सेना से टकराव के बीच कयास तेज

Posted by - November 17, 2021 0
इस्‍लामाबाद : पाकिस्तान में पिछले दिनों जनरल नदीम अहमद अंजुम को इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया,…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *