भाजपा नेता की माँ को पड़ोसी ने पत्थर मार किया घायल, गांधीनगर रेफर

131 0

 

भुरकुंडा। पटेलनगर भुरकुंडा निवासी सह भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री संजीव कुमार बाबला की माता ललौती देवी (80 वर्ष) को फूल तोडने के क्रम में पड़ोस की महिला द्वारा पत्थर से मारकर घायल कर दिया गया।

 

घटना के बाद घायल को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गांधीनगर रांची रेफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता की माता रोज की तरह पूजा के लिए सुबह साढे तीन बजे फूल तोड़ रही थीं।

 

इसी दौरान पड़ोस की महिला आपसी रंजिश में उन पर पत्थर से वार कर दिया। पत्थर सीधा उनके सर पर लगा। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। उनके सर में गहरा चोट लगने की सूचना है। इधर मामले पर भाजपा नेता संजीव कुमार बाबला ने बताया कि मेरी मां पटेल नगर पार्क के बाउंड्री के समीप फूल तोड़ने गई थी।

 

इसी दौरान प्रमोद कुमार सिंह की पत्नी ने पार्क में स्थित गाय घर से निकल कर रौड से वार कर दिया। जिसमें मेरी मां का माथा फूट गया औरअत्यधिक खून रिसाव से मूर्छित हो गईं। उन्होंने बताया कि इन सभी घटना का रिकोडिंग मेरे आवास में लगे सी सी कैमरा में कैद हो गया है ।

 

मेरी मां फिलहाल कुछ बोल नहीं पा रही है उनका गांधीनगर अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर घटना के बावत परिजनो ने भुरकुंडा ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

हेमंत सरकार का बड़ा ऐलान- यूक्रेन से अपने खर्चे पर वापस लौटे झारखंड के लोगों को मिलेंगे टिकट के पैसे

Posted by - February 26, 2022 0
यूक्रेन (Ukraine)  में जारी तनाव के बीच झारखंड (Jharkhand) के बहुत से लोग वहां फंसे हुए हैं. राज्य सरकार उन…

सीएम हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी को कहा शुक्रिया – ‘2010 में देखा गया सपना हुआ पूरा’

Posted by - July 12, 2022 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने झारखंड दौरे के तहत बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर पहुंचे। उन्होंने यहां देवघर एयरपोर्ट, एम्स…

ब्रिटेन में जारी राजनीतिक संकट के बीच पीएम बोरिस जॉनसन का इस्तीफा

Posted by - July 7, 2022 0
ब्रिटेन में जारी राजनीतिक संकट के बीच प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम पद…

कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष का झरिया में जोरदार स्वागत

Posted by - December 14, 2022 0
कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष का झरिया में जोरदार स्वाग झरिया नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा झरिया चार…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *