बड़कागांव। हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा के सौजन्य एवं बड़कागांव प्रखंड के पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में पंचायत स्तर पर मास्क एवं दवा का किट उपलब्ध करा कर वितरण करने की जिम्मेवारी दी गई है। मंडल अध्यक्ष पंचायत स्तर के संयोजक, प्रभारी को मास्क एवं दवा की उपलब्धता कराकर वितरण के साथ-साथ जागरूकता अभियान चलाने का काम जोरों पर है।
इसी आलोक में बड़कागांव प्रखंड के महुगाई कला पंचायत स्थित सुकुल खपिया तितिहियां अनुसूचित जाति मोहल्ले में मंडल मंत्री सह महुगाई कला पंचायत प्रभारी मोहन साहू एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कजरू साव के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों के बीच मास्क एवं दवा कीट का वितरण किया गया।
इस अवसर पर दोनों नेताओं ने उपस्थित महिला, पुरुष एवं बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि देश में कोविड-19 की तीसरी लहर आने की संभावना बनी हुई है। गांव घरों में सीजनली बुखार, सर्दी, खांसी भी जोरों पर है। इसलिए सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए आप भी सावधान रहें तथा अपने परिवार एवं बच्चों को भी सावधान रखने की आवश्यकता है। भीड़ भाड़ से बचे आवश्यक पड़ने पर ही घर से बाहर निकले वह भी मास्क पहन कर ही निकलना है। इस अवसर पर राम किशोर शुक्ला, सुनील कुमार, राजेश कुमार सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।