जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारी, मौत की सूचना, संदिग्ध गिरफ्तार

207 0

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमला हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक हमलावर ने एक कार्यक्रम के दौरान जब शिंजो आबे स्पीच दे रहे थे, तब सीने पर गोली मार दी। जापानी मीडिया के सूत्रों के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं यह भी खबर है कि वे अब जीवित नहीं रहे हैं।

जापान के नारा शहर में हमला

जापानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक नारा शहर में शिंजो आबे एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे और यहां जब वे स्पीच दे रहे थे तो अचानक गोली चलने के कारण वे नीचे गिर गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का भी कहना है कि जब शिंजो आबे भाषण दे रहे थे, तभी गोली चलने की आवाज आई थी। शिंजो आबे को सीधे सीने में ही गोली मारी गई थी।

पांच बिंदुओं में समझें हमले और शिंजो की शख्सियत

1. शिंजो आबे रविवार को होने वाले उच्च सदन चुनाव से पहले एक कार्यक्रम में स्टंप भाषण दे रहे थे, तभी गोलियों की आवाज सुनाई दी।
2. 67 वर्षीय पूर्व नेता वहीं मौके पर ही गिर गए और उनकी गर्दन से खून बह रहा था। बताया जा रहा है कि हमला पीछे से हुआ था।

3. आबे को अस्पताल ले जाया गया और जहां कार्डियो-श्वसन तंत्र (cardo-respiratory arrest) बंद देखा गया। जानकारों के अनुसार यह जापान में इस्तेमाल किया जाने वाला एक शब्द है, जो बताता है कि शरीर कोई महत्वपूर्ण संकेत नहीं दर्शा रहा है, और आम तौर पर एक मृत्यु के औपचारिक प्रमाणीकरण से पहले इस शब्द का इस्तेमाल होता है।
4. कई मीडिया आउटलेट्स ने बताया है कि ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें पीछे से गर्दन से गोली मारी गई थी, संभवत: एक बन्दूक से।

5. बता दें, जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधान मंत्री रहे शिंज़ो आबे ने 2006 में एक साल और फिर 2012 से 2020 तक पद संभाला था। इस तरह करीब 9 साल जापान के प्रधानमंत्री रहे।
भारत के साथ रहा है गहरा कनेक्शन

बता दें, जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का भारत और उसके पीएम नरेंद्र मोदी के साथ खास कनेक्शन देखा गया है। हाल में 24 मई को क्वाड सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान पहुंचे पीएम मोदी ने जापान के वर्तमान प्रधानमंत्री फुशियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक से पहले जापान के तीन पूर्व प्रधानमंत्रियों से मुलाकात की थी। तीनों पूर्व प्रधानमंत्रियों योशीहिदे सुगा, शिंजो आबे और योशिरो मोरी के साथ पीएम मोदी की इस मुलाकात की मीडिया में खूब चर्चा हुई थी। इसमें भी शिंजो आबे के साथ उनकी विशेष केमिस्ट्री देखी गई थी।

पीएम मोदी ने दी थीं शिंजो आबे को शुभकामनाएं

गौरतलब है कि शिंजो आबे शीघ्र ही जापान-भारत संघ (जेआईए) के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने वाले थे। पीएम मोदी ने मुलाकात के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को उनकी इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी दी थीं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

JAC ने जारी किये सभी पेंडिंग रिजल्ट, मैट्रिक में 37 और इंटर में 48 प्रतिशत बच्चे फेल, मौलवी का 100% रिजल्ट

Posted by - October 8, 2021 0
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने शुक्रवार शाम को इंटर-मैट्रिक की स्पेशल परीक्षा, मध्यमा, फुकानिया, मौलवी और वोकेशनल की परीक्षा के…

महानिरीक्षक डी के शर्मा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Posted by - September 20, 2021 0
हजारीबाग : डीके शर्मा, महानिरीक्षक, एसटीसी एवं टीसीएस ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके कार्यालय रांची में  शिष्टाचार भेंट की।…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *