रांची : रांची तुपुदाना थाना क्षेत्र में दोस्त ने ही दोस्त की हत्या कर दी है। आरोपी का नाम सिंटू बताया जा रहा है। घटना के बाद वह फरार है। तुपुदाना प्रभारी कन्हैया सिंह ने बताया कि घटना के बाद आरोपी ने इसे दुर्घटना की शक्ल देने की कोशिश करते रहा। परिजनों को बताया कि उसका एक्सिडेंट हो गया है।
पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि शुक्रवार रात एल्युमीनियम फैक्ट्री में काम करने वाले दो दोस्त सिंटू सिंह अपने सागर नाम के 22 वर्षीय युवक को उसी के विश्वकर्मा पूजा के कार्यक्रम से लौट रहे थे इसी बिच विवाद हुआ और सागर ने धारदार हथियार से सीने पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।