अफगानिस्तान में भूकंप से भीषण तबाही, अब तक 920 लोगों की मौत

249 0

अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत पकतिका में बुधवार को आए भूंकप से भीषण तबाही हुई। इस भूकंप की चपेट में आने से अब तक कम से कम 920 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 610 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। भूकंप का इतना विनाशकारी था कि बस्तियां उजड़ गई हैं और दीवारों में लंबी-लंबी दरारें पड़ गई हैं। भूकंप का असर पाकिस्तान तक देखा गया है। बस्तियों में राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। 6.1 की तीव्रता वाले इस भूकंप का केंद्र खोश्त से 44 किलोमीटर दूर दक्षिण पश्चिम में था।

पाकिस्तान में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके
पाकिस्तान की रिपोर्टों में कहा गया है कि इस्लामाबाद सहित देश के अन्य हिस्सों में भूकंप के हल्की तीव्रता वाले झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान के लाहौर, मुल्तान, क्वेटा एवं अन्य शहरों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, इन शहरों में जान-माल का नुकसान होने की खबर नहीं है। गत शुक्रवार को पाकिस्तान में 5 तीव्रता का भूकंप आया। इस्लामाबाद, पेशावर, रावलपिंडी और मुल्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

विदेशी कर्ज के बोझ से तबाह Sri Lanka में इमरजेंसी, 2.20 करोड़ घरों की बिजली ठप, एक लीटर पेट्रोल की कीमत 303 रूपये

Posted by - April 2, 2022 0
आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका Sri Lanka में इमरजेंसी लगा दी गई है. कर्ज के जाल में फंसकर देश…

जल्द खुलेगी बड़कागांव में हजारीबाग इंटर साइंस कॉलेज- बसंत झा

Posted by - September 1, 2021 0
बड़कागांव।शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली हजारीबाग इंटर साइंस कॉलेज की स्थापना अब जल्द  बड़कागांव में होने…

अगर मै टिका रहा तो बाहरियों को राजनीति नहीं करने दूंगा, एक-एक को देख लूंगा- सियासी हलचल बोले सीएम हेमंत सोरेन

Posted by - November 16, 2022 0
झारखंड में एक तरफ भाजपा के पूर्व गांडेय विधायक जय प्रकाश वर्मा, शत्रुघ्न मंडल ,राजद के प्रदेश महासचिव विजय महतो…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *