रांची : झारखंड में अब कोरोना के बाद अब मच्छरों का आतंक शुरू हो गया है। झारखंड में रांची सहित तकरीबन 18 जिलों में चिकनगुनिया, 15 जिलों में डेंगू और 12 जिले ऐसे हैं जहां जापानी इंसेफेलाइटिस कहर बरसा रहा है.
जिला सर्विलांस विभाग ने 57 सैंपलों की जांच करवाई है। इससे अब तक जापानी इंसेफलाइटिस के 18 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। जमशेदपुर में अब तक जापानी इंसेफलाइटिस से तीन मरीजों की मौत हो चुकी है।
अभी RIMS में तकरीबन आधा दर्जन से अधिक बच्चे इंसेफेलाइटिस होने के बाद एडमिट हैं। जबकि जमशेदपुर जापानी इंसेफलाइटिस के 4 नए संदिग्ध मरीज मिले है।
जमशेदपुर में डेंगू से एक महिला की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को जापानी इंसेफलाइटिस से घाटशिला व जादूगोड़ा की मौत हो गई थी। हालांकि, विभाग ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है। सभी मरीज को जापानी इंसेफलाइटिस से पीडि़त बताया जा रहा था।