कोविड-19 का तीसरी लहर को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण

399 0
बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड के सांढ़ पंचायत भवन में कोविड-19 की तीसरी लहर का बचाव को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सहिया साथी सुनीता सिन्हा व संचालन बीटीटी संगीता देवी ने की , इस प्रशिक्षण में पंचायत के सभी राजस्व गांव के सहिया एवं जल सहिया को अपने अपने गांव में तीसरी लहर पर बचाव के लिए विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में बताया गया कि कोविड-19 का तीसरी लहर के दौरान बच्चों के बीच सर्दी, खांसी, बुखार, शरीर में दर्द, सांस लेने में दिक्कत का लक्षण होता है। खाना बनाने, खाने के पहले तथा शौचालय से आने के बाद हाथ धोना आवश्यक है।
घर के आस-पास तथा नाखून का साफ-सफाई रखना जरूरी है। खाना गरम खाना है। भोजन को ढक कर रखना है। बच्चों को अभी खुलेआम घूमने नहीं दिया जाए। एक दूसरे से दूरी बनाए रखें। हर परिस्थिति में गर्म पानी ही पीना है। मास्क का प्रयोग हमेशा करते रहना है।
 मौके पर बीटीटी मीना देवी व सहिया साथी सुनीता सिन्हा, शिक्षक उमेश प्रसाद दांगी ,जेएसएलपीएस से संगीता देवी , सेविका आरती देवी ,एएनएम मंजू प्रसाद, जल सहिया नेहा कुमारी, वार्ड सदस्य आनंद कुमार पासवान अन्य लोगों  उपस्थित थे।
Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

झारखंडः नक्सली कमांडर वीरप्पन गिरफ्तार, अमरीकन राइफल, जवानों से लूटी इंसास, 702 कारतूस जब्त

Posted by - September 1, 2022 0
नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में झारखंड पुलिस ने आज एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। चतरा जिले में पुलिस…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *