13 अवैध मवेशियों से लदा पिकअप वैन जब्त, दो गिरफ्तार

132 0

बरकट्ठा। थाना पुलिस ने अवैध मवेशियों से लदा पिकअप वैन को जब्त किया है। जब्त पिकअप वाहन में दस बैल, दो गाय और तीन बछड़ा को क्रूरता पूर्वक लादकर बंगाल ले जाया जा रहा था। मामले को लेकर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की है।
साथ ही उन्होंने बताया की वरीय पदाधिकारियों को जानकारी देकर थाना गेट समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

सुबह करीब 5 बजे बरही की ओर से पिकअप वैन संख्या डब्लूबी 33डी 5373 आ रही थी। जिसे जांच के लिए रोकने पर देखा की क्रूरता पूर्वक पशु को लाद कर बंगाल को और ले जाया जा रहा था।

मौके पर से पुलिस ने पिकअप वैन समेत चालक वकार अहमद अंसारी पिता जसीमुद्दीन अंसारी पश्चिम बंगाल निवासी तथा उप चालक मोहम्मद अज्जू पिता मोहम्मद नेहाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले को लेकर थाना कांड संख्या 178/23 है। जिसमें वाहन मालिक समेत छह लोगों पर पशु क्रूरता नियम के तहत मामला दर्ज किया है। वही जब्त पशुओं को पिंजरापोल गौशाला भेज दिया गया।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

प्रेमी जोड़े का रस्सी के एक ही फंदे से लटकता शव बरामद, ह्त्या या आत्महत्या जांच कर रही पुलिस

Posted by - September 3, 2021 0
जमशेदपुर – बोड़ाम थाना क्षेत्र के लावजोड़ा गांव में एक प्रेमी जोड़े का एक ही फंदे से लटकता हुआ शव…

अमर जवान ज्योति’ का राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जल रही लौ में हुआ विलय, अब यहां याद किए जाएंगे वीर जवान

Posted by - January 21, 2022 0
दिल्ली में इंडिया गेट (India Gate) पर पिछले 50 साल से जल रही अमर जवान ज्योति (Amar Jawan Jyoti) का…

धनबाद डीडीसी ने की जिला परिषद की समीक्षा। 25.12% राशि खर्च होने पर व्यक्त की कड़ी नाराजगी।बिल भुगतान लंबित रखने पर कर्मियों को दी प्रशासनिक कार्रवाई करने की चेतावनी

Posted by - March 31, 2022 0
उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद,  शशि प्रकाश सिंह ने माननीय मुख्य सचिव, झारखंड के निर्देशानुसार आज…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *