सोमवार को झारखंड के नगर विकास विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लापरवाही बरतने वाले 12 ऑफिसर का कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर उनकी सेवा को समाप्त कर दिया। विभाग ने प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) आवास निर्माण की प्रगति की समीक्षा की थी, जिसमें सात निकायों का परफॉरमेंस काफी खराब मिला था।
सहायक निदेशक की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि कई बार प्रोजेक्ट के पूर्ण करने के लिए इन्हे निर्देश दिया गया है, लेकिन इन्होंने काम पूर्ण करने में रूची नहीं ली।
विभाग ने कार्यों की समीक्षा के बाद निम्नस्तरीय कार्य प्रदर्शन, काम में लापरवाही, अनुशासनहीनता, विकास कार्यों में अभिरुचि और लोकसेवा में अनुपयुक्त मानते हुए सभी कर्मियों की सेवा समाप्त करने का फैसला लिया है।
नाम पदनगर निकाय
रिचर्ड बैंशन सिटी मैनेजर गिरिडीह
दीपक कुमार CLTC गिरीडीह
अजमल हुसैन सिटी मैनेजर गिरिडीह
कुमार शुभम बाबा सिटी मैनेजर गिरिडीह
विजय कुमार सिटी मैनेजर लोहरदगा
हरिकांत उपाध्याय CLTC लोहरदगा
समुनकांत झा CLTC जामताड़ा
मनीष कुमार सिटी मैनेजर मिहीजाम
प्रकाश कुमार सिटी मैनेजर मधुपुर
अनुराग कुमार सिटी मैनेजर रामगढ़
हिमांशु मिश्रा सिटी मैनेजर गुमला
अनुज कुमार CLTC गिरिडीह