बानादाग साइडिंग के विरोध में विधायक मनीष जायसवाल का पुतला दहन

382 0

हजारीबाग :  अंतर्गत कटकमदाग प्रखंड में संचालित बाना दाग कोल साइडिंग के विरोध में हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम निर्धारित समय के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में के बानादाग, कटकमदाग, बांका और कुसुंभा में दर्जनों लोगों ने को भी गाइडलाइन का पालन करते हुए किया।

पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान रैयत और पीड़ित किसान अपने बर्बाद हुए फसल की मुआवजा की मांग कर रहे थे। अपनी मांगों को लेकर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैयत और किसानों ने कहा कि हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनीष जायसवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से जो गुंडागर्दी का खेल शुरू किया है उस पर आप कानूनी जंग शुरू हो गया है।

31 अगस्त को हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के समक्ष ही भाजपा के कार्यकर्ता और उनके समर्थक रैयत को अपना हक और अधिकार मांगने पर लाठी-डंडे से पीटते हैं जिस का पुतला दहन कर हम सभी रयत घोर निंदा करते हैं।

उन्होंने कहा कि जब तक रैयत को मुआवजा नहीं मिलता है और किसानों को फसल बर्बादी का उचित मूल्य नहीं मिलता है तब तक बांदा कोयला साइंडिंग पर आंदोलन चलता रहेगा। यह आंदोलन अनवरत जारी रहेगा जिसे हम सभी सुप्रीम कोर्ट तक भी खींच के ले जाएंगे। रैयत और पीड़ित किसानों ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते भाजपा के गुंडे जब रैयत को पीट रहे थे तब उन्हें समझा-बुझाकर मामले को शांत कर आना चाहिए था ना कि और इशारा करके रैयत को पीटने का अवसर प्रदान करना चाहिए था।

इस प्रखंड अंतर्गत हजारीबाग सदर विधायक मनीष जयसवाल के विरोध में बांका, कुसुंभा कटकमदाग और बानादाग में अलग-अलग स्थानों पर विधायक के फोटो के साथ पुतला दहन किया गया और विरोधाभास नारे लगाए गए। पुतला दहन के बाद कटकमदाग प्रखंड में बाना दाग साइडिंग से जुड़े रैयत के गांव में पुलिस की महकमा दौड़ पड़ी। कटकमदाग, बानादाग, बांका और कुसुंबा गांव को पूरे तरीके से पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।

पीड़ित किसान और रैयत के साथ आम जनमानस को भी घर से नहीं निकलने की मनाही कर दी गई। किसी को भी जुलूस और अन्य कार्यक्रम में शामिल होने पर कानूनी कार्रवाई करने का अनाउंसमेंट करा दिया। पुलिस पुतला दहन कार्यक्रम के बाद चारों गांव में लगातार मार्च कर रही थी।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

हजारीबाग यूथ विंग ने सावन के दुसरी सोमवार पर दूध,बेलपत्र का किया वितरण

Posted by - July 17, 2023 0
हजारीबाग। शहर के बुढ़वा महादेव मंदिर परिसर के समक्ष में हजारीबाग  यूथ विंग के द्वारा सावन महीने के दुसरी सोमवारी के…

न्यूयॉर्क में फायरिंग करने वाले की हुई पहचान, जानकारी देने वाले को 50 हजार डॉलर का इनाम

Posted by - April 13, 2022 0
अमरीका के न्यूयॉर्क स्थित ब्रुकलिन सबवे मेट्रो स्टेशन पर गोलीबारी मामले में बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने गोलीबारी…

अनिश्चितकालीन हड़ताल – राजस्व उप निरीक्षकों की हड़ताल से नहीं बन रहे जाति व आय प्रमाण पत्र

Posted by - September 20, 2022 0
Ranchi awz live रांची सहित राज्यभर के 265 अंचल कार्यालयों में कार्यरत 2900 राजस्व उप निरीक्षक 16 सितंबर से अनिश्चितकालीन…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *