रांची हिंसा-गैंग्स ऑफ वासेपुर ग्रुप का एडमिन गिरफ्तार, उपद्रवियों का नया पोस्टर जल्द जारी होगा

597 0

10 जून को एकरा मस्जिद में भीड़ इकट्ठा करने लिए जिस वाट्स एप ग्रुप गैंग्स ऑफ वासेपुर से सूचनाएं प्रचारित की गई थी उनके एडमिन और आपत्तिजनक मैसेज को वायरल करने के आरोपी नवाब चिश्ती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि नुपूर शर्मा के खिलाफ दस जून को प्रदर्शन करने का मैसेज इसी व्हाट्सएप ग्रुप से वायरल हुआ था। ग्रुप में आरोपी नवाब ने लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी। इस ग्रुप में कई दिनों से प्रदर्शन का मैसेज वायरल कर लोगों को भड़काया जा रहा था।

पुलिस के मुताबिक चिश्ती ने नापाक योजना को अंजाम दिया था। अब तक इस मामले में कुल 39 लोगों की गिरफ्तारी हुई है और गहराई से जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि रांची में बवाल के पीछे और कितने लोग शामिल हैं।

हाल ही में रांची हिंसा से जुड़े लोगों को तस्वीरों को जारी करने की योजना थी। हालांकि हेमंत सोरेन सरकार ने रोक लगा दी जिस पर राजनैतिक बयानबाजी जारी है।  रांची पुलिस ने बाद में कहा कि 10 जून को रांची में घटित हिंसक घटना में वांछित उपद्रवियों का फोटो जारी किया गया था। परंतु संशोधन हेतु उसे वापस लिया जाता है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

झाझा- दसवीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को किया गया सम्मानित

Posted by - April 1, 2022 0
झाझा प्रखंड अंतर्गत पैरगाहा पंचायत के पैरगाहा गाँव में  दसवीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण सभी प्रतिभावान छात्रों को  प्रतिभा सम्मान…

पंचायत व निकाय चुनाव जल्द- जानें क्या है राज्य निर्वाचन आयोग का जारी नामांकन से मतगणना तक का गाइडलाइन

Posted by - October 29, 2021 0
रांची : राज्य में लंबित पंचायत व निकाय चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है. डेट की घोषणा कभी की…

लोकसभा में मुख्यंमत्री हेंमत सोरेन को सांसद निशिकांत ने कहा बलात्कारी, विधानसभा में जमकर हंगामा

Posted by - December 20, 2022 0
झारखंड विधानसभा के दूसरे दिन विधानसभा में लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बलात्कारी कहने पर जमकर…

रांची से मसौढ़ी जा रही महारानी बस दुर्घटनाग्रस्त, डेढ़ दर्जन लोग घायल, तीसरी बार घटी घटना

Posted by - October 17, 2022 0
रांची : रांची से होते हुए मसौढ़ी बिहार जा रही महारानी बस तीसरी बार सड़क हादसे का शिकार बनी है।…

60 घंटे की कड़ी तपस्या, 4 वर्षों का इंतजार और 126 घंटे की फजीहत के बाद एक दूसरे के हुए उत्तम और निशा

Posted by - January 23, 2023 0
रिपोर्ट:-सुशील कुमार चौरसिया राजगंज। रविवार को आखिरकार निशा का प्यार परवान चढ़ गया। 5 दिनों तक चले लंबे हंगामे के…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *