शरीर के 28 टुकड़े कर फेंके गए चर्चित रिबिका हत्याकांड का मुख्य आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

131 0

झारखंड के साहिबगंज में शरीर के 28 टुकड़े कर फेंके गए चर्चित रिबिका हत्याकांड का मुख्य आरोपी मैनुल अंसारी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। ह्त्या के 64 दिन बाद पुलिस को सफलता मिली। इस मामले में पुलिस रिबिका के पति दिलदार अंसारी समेत 10 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज चुकी है। मैनुल अंसारी दिलदार अंसारी का मामा है। इसने हत्या और शव को ठिकाने लगाने के लिए 20 हजार रुपए लिए थे। घटना के बाद से मैनुल अंसारी फरार था।

पुलिस गिरफ्तारी के लिए गोड्डा जिले में भी छापेमारी कर रही थी। आरोपी ने मोबाइल घर पर ही छोड़ दिया था। यही वजह है कि पुलिस को उसे ट्रेस करने में परेशानी आ रही थी। दिल्ली कोटला मुबारकपुर पहुंचकर वह मजदूरी करता था। इस बीच उसने दूसरा फोन खरीदा। पुलिस को उसके एक्टिव होने की जानकारी मिली। इस नए फोन को ट्रैक करके पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।रिबिका की 16 दिसंबर को हत्या हुई। उसके लापता होने की सूचना बोरियो थाने में दर्ज कराई गई थी।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

महानिरीक्षक डी के शर्मा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Posted by - September 20, 2021 0
हजारीबाग : डीके शर्मा, महानिरीक्षक, एसटीसी एवं टीसीएस ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके कार्यालय रांची में  शिष्टाचार भेंट की।…

बोकारो: गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक नाबालिग समेत तीन लोग रांची भागने के दौरान गिरफ्तार

Posted by - March 13, 2023 0
बोकारो थर्मल थानाक्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह अपर बंगला में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग और फायरिंग के बाद एक व्यक्ति को लगी गोली…

जारी रहेगा आंदोलन, किसान नेता दर्शन पाल बोले- 29 नवंबर को संसद तक निकाला जाएगा ट्रैक्टर मार्च

Posted by - November 20, 2021 0
नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार ने तीन विवादित कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान कर लिया है लेकिन…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *