21वीं सदी दुनिया के लिए अहम, मिलकर काम करने की जरूरत, जी-20 समिट में बोले PM मोदी

118 0

आज से जी-20 समिट के प्रमुख आयोजन की शुरुआत प्रगति मैदान के भारत मंडपम में हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत भाषण के साथ जी20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत हुई। पीएम मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 के बाद विश्व में एक बहुत बड़ा संकट विश्वास के अभाव का आया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब हम कोविड को हरा सकते हैं तो हम आपसी विश्वास में आए इस संकट पर भी विजय प्राप्त कर सकते हैं। पीएम बोले कि यह हम सबका साथ चलने का समय है इसलिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का मंत्र हम सबके लिए पथ प्रदर्शक बन सकता है।

शनिवार को जी20 समिट की शुरुआत सुबह 9.30 बजे हुई। भारत मंडपम में सभी मेहमानों की पीएम नरेंद्र मोदी के साथ वेलकम फोटोग्राफी हुई। जी20 के पहले सेशन का नाम वन अर्थ रखा गया है। इसके बाद सभी नेताओं के लिए लंच का इंतजाम किया गया है। लंच दोपहर डेढ़ बज तक चलेगा, उसके बाद नेताओं की द्विपक्षीय मुलाकातें होंगी।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

झाझा में भूमि विवाद- पुलिस ने कर दी हद, अवैध निर्माण को रिपोर्ट में बताया घर

Posted by - December 2, 2022 0
जमुई।जिले के नक्सल प्रभावित झाझा पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में भूमि विवाद की समस्या दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही हैं।इस तरह…

Bharat Jodo Yatra के बीच KGF-2 से बढ़ी Congress की मुश्किल! Rahul Gandhi समेत 3 नेताओं पर केस

Posted by - November 5, 2022 0
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी सांसद राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके साथ पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत…

शहीद भगत सिंह के नाम पर दिल्ली में खुलेगा सैनिक स्कूल, सीएम अरविन्द केजरीवाल का ऐलान

Posted by - March 22, 2022 0
दिल्ली के सैनिक स्कूल का नाम अब शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नाम पर किया जाएगा। ये ऐलान मंगलवार को खुद…

लद्दाख में दुर्घटना का शिकार हुआ भारतीय निगरानी ड्रोन, सभी उड़ानें सस्पेंड

Posted by - February 13, 2023 0
लद्दाख में भारतीय निगरानी ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसकी वजह से सभी नागरिक उड़ानों को सस्पेंड कर दिया गया…

सोनिया गांधी पहुंची ईडी दफ्तर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध में मुंबई में रोकी ट्रेन, खड़गे बोले- हम पीछे हटने वाले नहीं

Posted by - July 27, 2022 0
कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को ईडी ने नेशनल हेराल्ड मामले में आज तीसरे दिन पेश होने के लिए कहा है।…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *