श्रीराम मंदिर में दान के 22 करोड़ रु का चेक बाउंस, 15 हज़ार चेक वापस, किसका चेक बाउंस लिस्ट जारी..

428 0

विश्व हिन्दू परिषद की ओर से देश भर के जिलो की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार अब तक 3 हज़ार 400 करोड़ रु दान में मिले है। वहीं 22 करोड़ रु से अधिक के चेक बाउंस भी हुए हैं। हालांकि किन कारणों से ये चेक बाउंस हुए हैं इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है।

22 करोड़ के चेक बाउंस, 15 हज़ार चेक वापस

श्रीराम मंदिर के लिए दान करने वालों में लगभग 22 करोड़ रु के कई चेक ऐसे भी हैं जो बाउंस हुए हैं। इसकी जानकारी निकालकर ऐसे चेक को अलग करते हुए एक दूसरी रिपोर्ट भी बनाई जा रही है। जिससे सही जानकारी हासिल हो सके कि, कौन सी चेक किन कारणो से बाउंस हुई है। क्यूंकी बल्क में या अधिक संख्या में में चेक होने और अन्य कई प्रकार के तकनीकि कारणो की वजह से भी चेक बाउंस हो सकते हैं। तकनीकी कारणो से बाउंस होने वाले चेक को फिर से बैंक के साथ बैठक करके उन्हे दोबारा रिप्रेजेंट किया जाएगा।

वहीं चेक बाउंस कराने वाले सबसे अधिक अयोध्या जिले के लोग हैं। अयोध्या जिले में चेक बाउंस कराने वालों की संख्या 2 हज़ार से अधिक है। जबकि देश भर से आए 15 हज़ार से अधिक लोगों के चेक विभिन्न कारणो से वापस कर दिए गए हैं, जिनमें अकाउंट में बैलेंस नहीं होना भी प्रमुख कारण है।

कितना पैसा किसने दिया
श्रीराम मंदिर के लिए एक लाख रु से लेकर 5 लाख रु तक दान करने वालों की संख्या 31 हज़ार 663 है। वहीं 5 लाख रु से लेकर 10 लाख तक दान करने वालों की संख्या 1,428 है। 10 लाख से लेकर 25 लाख रु तक दान करने वालों की संख्या 950 है। 25 लाख से लेकर 50 लाख रु दान करने वालों की संख्या 123 है। 50 लाख रु से लेकर एक करोड़ रु तक दान करने वालों की संख्या 127 है। एक करोड़ से अधिक का दान करने वालों की संख्या 74 है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव बाल-बाल बचे ओवैसी, दावे को रेलवे ने सिरे से किया खारिज

Posted by - November 8, 2022 0
सूरत जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पर सोमवार देर रात अचानक पथराव होने लगा। इस वंदे भारत एक्सप्रेस से एआईएमआईएम…

बिहारः खगड़िया में जानवरों की तरह महिलाओं का ऑपरेशन, बिना बेहोश किए हाथ-पैर पकड़कर लगा दिया चीरा, जांच के निर्देश

Posted by - November 17, 2022 0
बिना बेहोश किए महिलाओं का ऑपरेशन, महिलाएं चीखती रही लेकिन स्वास्थ्यकर्मी जानवरों की तरह उनका हाथ-पैर पकड़ कर चीरा लगाते…

भारत ने अग्नि प्राइम’ मिसाइल का किया सफल परीक्षण, मारक क्षमता 1000 से 2000 किलोमीटर

Posted by - December 18, 2021 0
भारत ने शनिवार को अग्नि प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल का परीक्षण ओडिशा के बालासोर से किया…

मौलाना सज्जाद नोमानी के बोल: उडुपी, मैसूर, बेंगलुरु में लड़कियों के हिजाब खींचे गए, राजस्‍थान में घूंघट उतार कर देखें

Posted by - June 13, 2022 0
कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद पूरे देश में फैला और चर्चा का एक मुद्दा बना। हालांकि हिजाब विवाद पर…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *