सरकार से बातचीत के लिए खेल मंत्रालय पहुंचा पहलवानों का प्रतिनिधिमंडल

173 0

देश की राजधानी नई दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भी पहलवानों का प्रदर्शन जारी है। इस बीच खेल मंत्रालय के न्योते पर प्रदर्शनकारी पहलवानों का प्रतिनिधिमंडल बातचीत के लिए शास्त्री भवन पहुंच गया है। पहलवान बजरंग पुनिया ने बताया कि खेल मंत्रालय ने उन्हें बातचीत के लिए बुलाया है। इससे पहले दोपहर में हरियाणा भाजपा की नेता बबिता फोगाट भी जंतर मंतर पहुंचीं थीं।

प्रदर्शन कर रहे पहलवान बजरंग पुनिया ने बताया कि बबीता फोगाट सरकार की तरफ से मध्यस्ता के लिए आई हैं। बबीता फोगाट ने कहा, “सरकार पहलवानों के साथ है। मेरी कोशिश है कि मैं आज ही समाधान करवा दूं। ये कोई छोटी चीज़ नहीं है, धुआं वहीं उठता है जहां आग लगी होती है। मैं भरोसा दिलाती हूं कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।”

वृंदा करात को मंच पर आने से रोका– गुरुवार दोपहर पहलवानों के प्रदर्शन में पहुंची लेफ्ट नेता वृंदा करात को पहलवानों ने मंच पर आने से रोक दिया। इतना ही नहीं पहलवानों ने वृंदा करात को बोलने के लिए माइक भी नहीं दिया। इस दौरान बजरंग पुनिया ने कहा कि यह पहलवानों का प्रदर्शन है, यहां किसी नेता की जरूरत नहीं है।

कौन-कौन कर रहा प्रदर्शन? – इन पहलवानों में ओलंपिक्स, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का नाम रोशन करने वाले विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया जैसे पहलवान भी शामिल हैं। गुरुवार सुबह रेस्लर बजरंग पुनिया ने आरोप लगाया कि कुश्ती अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह विदेश भागने की फिराक में हैं। सरकार को उनपर रखनी चाहिए। पहलवानों के आरोपों को लेकर पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अभी पहलवानों की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, खेल मंत्रालय कुश्ती संघ से खुश नहीं है। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बृजभूषण शरण सिंह से फोन पर बात की है। इस मुद्दे पर सियासत भी शुरू हो गई है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं। विश्व स्तर पर अपने प्रदर्शन से वे देश का मान बढ़ाते हैं। कुश्ती फेडरेशन व उसके अध्यक्ष पर खिलाड़ियों ने शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन खिलाड़ियों की आवाज सुनी जानी चाहिए। आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। आइए आपको बताते हैं इस मामले से जुड़ी तमाम बड़ी बातें।

क्या हैं आरोप

महिला पहलवान वीनेश फोगाट ने WFI और संस्था के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए हैं। विनेश फोगाट ने कहा कि महिला पहलवानों को नेशनल कैंप्स में कोच और WFI प्रेजिडेंट ब्रज भूषण शरण सिंह द्वारा शोषण किया जाता है। नेशनल कैंप्स में नियुक्त किए गए कई कोच सालों से महिला पहलवानों का शोषण कर रहे हैं। WFI अध्यक्ष भी इसमें मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि महिला पहलवान को कई तरह परेशानी होती है, कुश्ती अध्यक्ष द्वारा महिला खिलाड़ियों का शोषण किया गया। फेडरेशन खिलाड़ियों पर जबरदस्ती बैन लगाती है जिससे खिलाड़ी न खेल सके। किसी भी खिलाड़ी को कुछ होता है तो उसके ज़िम्मेदार कुश्ती संघ के अध्यक्ष होंगे।

साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया ने क्या कहा

साक्षी मलिक ने कहा कि हम उन्हें बचाने आए हैं। हम उनके लिए लड़ रहे हैं। जब समय आए तब हम बोलेंगे। जो भी जांच करेगा, हम उन्हें आरोपियों के नाम देंगे। बजरंग पुनिया ने कहा कि हम चाहते हैं कि फेडरेशन का बदलाव हों। जो लोग WFI का हिस्सा हैं, उन्हें इस खेल के बारे में कुछ नहीं पता है।

बृजभूषण शरण ने बचाव में कही यह बात

उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा आरोप विनेश फोगाट ने लगाया है..क्या कोई सामने है जो कह सके कि फेडरेशन ने किसी एथलीट का उत्पीड़न किया हो।यौन उत्पीड़न की कोई घटना नहीं हुई है। अगर ऐसा हुआ है तो मैं फांसी लगा लूंगा। उन्होंने कहा कि जहां तक इन खिलाड़ियों का सवाल हैं ये ओलंपिक पदक विजेता हैं। उसमें हमारा भी सहयोग है। ओलंपिक के बाद इन्होंने एक भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया और सब सरकार की स्कीमों का फायदा ले रहे हैं।

WFI अध्यक्ष ने आगे कहा कि जब राष्ट्रीय प्रतियोगिता की बात आती है तो इनकी तबीयत खराब हो जाती है। अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में इनकी तबीयत ठीक हो जाती है। अभी फेडरेशन ने निर्णय लिया कि कोई भी विजेता हो उसे नेशनल खेलना होगा, अगर वे बीमार है तो उसका मेडिकल दे। उन्होंने यहा भी कहा कि निर्णय से सरकार को अवगत करा दिया गया था। जो लोग नेशनल लड़ कर आ रहे हैं अगर हम उन्हें बाहर कर देंगे और जो नेशनल लड़ कर नहीं आ रहे हैं उन्हें कैंप में ले लेंगे तो दूसरों के साथ अन्याय होगा। ये पॉलिसी इन्हें पसंद नहीं आई।

पक्ष में उतरीं भाजपा नेता बबिता फोगाट

हरियाणा भाजपा की नेता बबिता फोगाट ने ट्वीट कर कहा, “मैं अपने खिलाड़ियों की इस लड़ाई में उनके साथ हूं। मुझे सरकार पर पूरा भरोसा है कि वह विश्व में देश का मान-सम्मान बढ़ाने वाले देश के खिलाड़ियों के साथ न्याय करेगी। मैं आप सबको विश्वास दिलाती हूं कि सरकार से हर स्तर पर इस विषय को उठाने का काम करूंगी और खिलाड़ियों के भावनाओं के अनुरूप ही आगे का भविष्य तय होगा।”

छत्रसाल स्टेडियम के कोच ने भी किया समर्थन

कोच प्रदीप दहिया ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि इतने बड़े खिलाड़ी अगर बोल रहे हैं तो कुछ तो सच्चाई होगी। इसकी जांच होनी चाहिए और दोषी को सज़ा भी मिलनी चाहिए। विनेश एक बड़ी महिला खिलाड़ी हैं और अगर वो आरोप लगा रही हैं तो इसका मतलब है उनके साथ कुछ तो हुआ होगा।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

यूपी चुनाव 2022 के लिए बीजेपी का गठबंधन फाइनल, अपना दल और निषाद पार्टी के साथ लड़ेगी चुनाव

Posted by - January 19, 2022 0
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बुधवार को 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए अपना गठबंधन फाइनल…

सीएम ममता बनर्जी ने शरद पवार से की मुलाक़ात, राहुल पर कहा आधा टाइम विदेश में रहने वाले का क्या भरोसा

Posted by - December 1, 2021 0
बीजेपी के खिलाफ 2024 के लिए मोर्चा बना रहीं ममता बनर्जी ने बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद…

Indian Railways का बड़ा फैसला, 21 ट्रेनों में मिलेंगे कंफर्म टिकट, खत्म होगी वेटिंग की परेशानी

Posted by - May 26, 2022 0
भारतीय रेलवे लगातार अपने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए नियमों में बदलाव करता रहता है। इसी कड़ी में…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *