महंगाई का एक और झटका- 15 दिन में 50 रुपए महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर

336 0

नई दिल्ली। सितंबर महीने के पहले दिन ही लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने एक सितंबर से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों (LPG Gas Cylinder Price) में जबरदस्त बढ़ोतरी की है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने आज से घरेलू गैस की कीमतों में 25 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के LPG सिलेंडर 884.50 रुपए मिलेगा।

कहां कितने में मिलेगा LPG सिलेंडर:—
एक सितंबर को जारी नए कीमतों के बाद अब 14.2 किलो वाला गैर सब्सिडी LPG सिलेंडर दिल्ली-मुंबई में 884.5 रुपए में मिलेगा। वहीं कोलकाता में 911 रुपए और चेन्नई में 900.5 रुपए बिक रहा है। इससे पहले सिलेंडर क्रमश: 859.5 रुपए, 886 रुपए और 875 रुपए बिक रहा था। घरेलू एलपीजी सिलेंडर ही नहीं, बल्कि 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर भी महंगा हो गया है। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 1618 रुपए की जगह अब 1693 रुपये बिक रहा है।

15 दिन में 50 रुपए का इजाफा:—
नए महीने की शुरुआत महंगाई के झटके के साथ हुई है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर और महंगा हो गया है। एक सितंबर से गैर सब्सिडी घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 25 रुपए बढ़ा दी गई है। 15 दिन में ही गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर 50 रुपए महंगा हो गया। इससे पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने 18 अगस्त को गैस सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपए बढ़ाए थे।

हर महीने बढ़ती—घटती है कीमत

आपको बता दें कि तेल कंपनियां हर महीने एलपीजी सिलिंडर के दाम की समीक्षा करती है। उसके बाद हर महीने इनकी कीमत बढ़ाने या घटाने पर निर्णय लेती है। हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है। इसलिए हर जगह इसकी कीमत अलग अलग होती है। हालांकि इसका ज्यादा अंतर नहीं होता है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

यमुना एक्सप्रेस-वे पर 3 घण्टे दरिंदगी ! घर छोड़ने के बहाने कैब में बैठाया फिर दोस्तों को बुला लूट ली इज्जत

Posted by - December 29, 2022 0
यूपी के यमुना एक्सप्रेस वे पर एक महिला के साथ तीन घंटे तक गैंगरेप की वारदात सामने आई है। इस…

इत्र कारोबारी पीयूष जैन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, छापेमारी में घर से मिल थे 257 करोड़ रुपए

Posted by - December 27, 2021 0
इत्र कारोबारी पीयूष जैन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उसके घर से छापेमारी में…

Hero MotoCorp का विशेष धमाका ऑफर, सिर्फ आधार कार्ड लाये और बाइक, स्कूटर ले जाएं

Posted by - December 18, 2021 0
दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने अपने संभावित खरीदारों को लुभाने के लिए…

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग, 9 लोगों की मौत-10 घायल, कर्फ्यू का फिर बढ़ाया गया समय

Posted by - June 14, 2023 0
मणिपुर में हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटनाक्रम में मंगलवार को कांगपोकपी जिले के…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *