भगवंत मान ने अपने पास रखा गृह मंत्रालय, हरपाल चीमा वित्त तो मीत हायर शिक्षा मंत्री बने, जानें किसे क्या मिला

458 0

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के सभी मंत्रियों को मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया है। 19 मार्च को 10 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की थी और आज सभी को मंत्रालय बांट दिए गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गृह मंत्रालय अपने पास ही रखा है। हरपाल चीमा पंजाब के वित्त मंत्री बने हैं। महत्वपूर्ण शिक्षा मंत्रालय गुरमीत सिंह मीत हायर के पास गया है। डॉ. विजय सिंघला को स्वास्थ विभाग दिया गया है।

इनके अलावा हरजोत बैंस कानून और टूरिज्म मंत्री होंगे। डॉ. बलजीत कौर सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री होंगी। हरभजन सिंह बिजली मंत्री होंगे। लाल चंद के पास फूड और सप्लाई विभाग होगा। कुलदीप सिंह धालीवाल ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री होंगे। लालजीत सिंह भुल्लर परिवहन मंत्री होंगे। ब्रम शंकर के पास पानी के साथ साथ आपदा मंत्रालय भी होगा।

आप के शपथ ग्रहण समारोह में शनिवार को 10 विधायकों ने पहले कैबिनेट गठन की शपथ ली। मंत्रियों में एक महिला, 4 अनुसूचित जाति (एससी) और 2 हिंदू शामिल हैं। पंजाब की कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री हो सकते हैं। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने राजभवन में मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पूर्व नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा, एक प्रमुख दलित चेहरा और गुरमीत सिंह मीत हेयर को छोड़कर, बाकी 8 मंत्री पहली बार विधायक बने हैं। मलोट से जीतने वाली बलजीत कौर मंत्री पद पाने वाली अकेली महिला हैं।

Punjab: 25 हजार पदों पर तत्काल भर्ती को मंजूरी, पंजाब के सीएम भगवंत मान की पहली कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला

आप ने विधानसभा की 117 में से 92 सीटों पर जीत दर्ज कर प्रचंड जीत दर्ज की। सत्तारूढ़ कांग्रेस ने 2017 में 77 से कम 18 सीटे जीती हैं। नवोदित 85 विधायकों में से 82 आप के हैं। इसके अलावा मान ने विधानसभा में प्रवेश किया हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

सुप्रीम कोर्ट ने EC के फैसले पर स्टे लगाने से किया इनकार, उद्धव की याचिका पर जारी किया नोटिस

Posted by - February 22, 2023 0
सुप्रीम कोर्ट ने उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना नाम और चुनाव चिन्ह के…

‘जब-जब बिहार लड़ता है दिल्ली हारता है’, पूर्णिया में तेजस्वी की हुंकार

Posted by - February 25, 2023 0
बिहार के पूर्णिया में महागठबंधन की महारैली का आयोजन किया गया. रैली में महागठबंधन की सभी दलों के नेताओं ने…

प्रधानमंत्री राहत कोष कोई पब्लिक अथॉरिटी नहीं, RTI इस पर लागू नहीं होती- दिल्ली HC से बोला केंद्र

Posted by - January 31, 2023 0
नागरिक सहायता और आपात स्थिति में राहत के लिए स्थापित की गई प्रधानमंत्री निधि (PM CARES) “सार्वजनिक प्राधिकरण (Public Authority)”…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *