मथुराः छेड़खानी के आरोपी देव मुरारी बापू को घसीटकर ले गई पुलिस

433 0

मथुरा के पुजारी देव मुरारी बापू पर एक महिला ने छेड़खानी और जान से मारने की धमकी का मुक़दमा दर्ज कराया है। जिसके बाद पुजारी एक वीडियो जारी कर आत्महत्या की धमकी देने लगा, मगर पुलिस उसे थाने उठा ले गई। महिला का आरोप है कि पुजारी उसे लम्बे समय से परेशान कर रहा है।

दरअसल महिला ने पुजारी के खिलाफ छेड़-छाड़ और जान से मारने की धमकी का मुक़दमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि जब वह स्कूटी से जा रही थी तब पुजारी के घर के सामने लगे उंची उंची स्पीड ब्रेकर पर असंतुलित होकर गिर गई। तब महिला आसपास के लोगों से उसको गलत बताने लगी तभी पुजारी आया और महिला को भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा, साथ ही महिला को गलत तरीके से छुआ और धक्का भी दिया जिसके चलते महिला गिर गई।

जब पुजारी को पुलिस गिरफ्तार करने आई तो उसका ड्रामा अलग ही था। छत पर खड़े होकर वह आत्महत्या की धमकी देने लगे। पुजारी पुलिस के सामने कह रहा था कि उसको गलत फंसाया जा रहा और महिला का आरोप झूठा है। आज तक मुझ पर कोई गलत आरोप नहीं लगा है मगर ये महिला पता नहीं क्यों मुझे फंसाना चाहती है। पुजारी ने तो महिला को ही कटघरे में खड़ा कर दिया कि वो तो अकेले रहती है और पता नहीं क्या-क्या करती है, मगर मुझ पर चरित्रहीनता का आरोप लगा रही है।

तमाम ड्रामे के बाद पुलिस पुजारी को आश्वासन देकर उठा ले गई मगर पुजारी रोने लगा और पुलिस पर आरोप लगाने लगा कि इस सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है। आप लोगों ने तो विकास दुबे को मार दिया, जिसको ले जा जाते हैं मार देते हैं। पुजारी ने आगे कहा कि उसके खिलाफ षड्यंत्र हो रहा है, मैं तो सिर्फ हिंदुत्व को आगे ले जाने का काम करता हुन। जिसकी वजह से कुछ लोग चाहते हैं कि आगामी 6 दिसंबर होने वाले श्री कृष्ण पदयात्रा कमजोर हो जाए।

मगर महिला का आरोप गंभीर है कि पुजारी और उसके कुछ दोस्त उसे पहले से ही परेशान कर रहे हैं। 35 लाख रुपये के लेनदेन का मामला भी है जो कोर्ट में चल रहा है। कुछ दिन पहले ही पुजारी अपने दोस्तों के साथ महिला के घर गया तो जान से मारने की धमकी के साथ 10 लाख रुपए की मांग भी कर रहा था। महिला ने ये भी शिकायत की कि अभी कुछ दिन पहले ही पुजारी ने उसके पीछे एक चारपहिया गाड़ी लगा रखी थी जिसमें पुजारी के ही लोग थे। इन तमाम मामलों को देखते हुए पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर पुजारी को गिरफ़्तार कर लिया।

इसके अलावा मथुरा के पुजारी देव मुरारी बापू पर पहले भी एक मामला दर्ज किया जा गया है। उनपर पैसे वसूलने के लिए फर्जी ट्रस्ट गठन करने का मामला दर्ज किया गया था। फर्जी ट्रस्ट बनाने के मामले में देव मुरारी बापू और उनके साथियों के खिलाफ आईपीसी की धारा में मामला दर्ज किया गया था।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

बसपा सुप्रीमो मायावती ने एनडीए उम्मीदवार को समर्थन देने का किया ऐलान

Posted by - August 3, 2022 0
देश के उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के नेता मायावती ने एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़…

गुजरात में जलने लगी सरकारी फाइलें, पुराने सचिवालय में लगी आग, कांग्रेस का तंज

Posted by - October 14, 2022 0
गुजरात के गांधीनगर स्थित जूना में पुराने सचिवालय में शुक्रवार को अचानक से भीषण आग (Fire) लग गई। आग सुबह…

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर किया तंज तो बहन प्रियंका ने किया पलटवार, बोलीं- महिला होकर ऐसे बयान देना ठीक नहीं

Posted by - November 18, 2021 0
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी यूपी चुनाव 2022 में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना चाहती है। इसके लिए उन्होंने…

साकीनाका रेप केस की पीड़िता की अस्पताल में हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार, दर‍िंदे ने मह‍िला के प्राइवेट पार्ट में डाली थी रॉड

Posted by - September 11, 2021 0
मुंबई: मुंबई के साकीनाका इलाके में 34 वर्षीय महिला के साथ न केवल रेप किया गया बल्कि रेप के बाद…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *