स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर किया तंज तो बहन प्रियंका ने किया पलटवार, बोलीं- महिला होकर ऐसे बयान देना ठीक नहीं

301 0

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी यूपी चुनाव 2022 में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना चाहती है। इसके लिए उन्होंने इस बार 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने की बात कही है। इसके अलावा उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए “लड़की हूं लड़ सकती हूं” का भी नारा दिया है। प्रियंका गांधी यूपी में अलग-अलग विधानसभाओं में इसको लेकर संवाद कार्यक्रम कर रही हैं।

बता दें कि ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ संवाद कार्यक्रम को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को लेकर जवाबी हमला किया। जिसपर बुंदेलखंड में प्रियंका गांधी ने पलटवार कर उन्हें नसीहत दे डाली। दरअसल प्रियंका के संवाद कार्यक्रम पर स्मृति ईरानी ने बिना नाम लिए राहुल पर निशाना साधते हुए कहा था कि ‘घर पर लड़का है पर लड़ नहीं सकता।’

इसको लेकर प्रियंका ने स्मृति ईरानी को जवाब दिया कि खुद एक महिला होने के नाते उन्हें इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए। बुधवार को उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि इस तरह के बयान ना देकर उन्हें महिलाओं को प्रोत्साहित करना चाहिए। वहीं प्रियंका गांधी ने अपने संवाद कार्यक्रम में महिलाओं से 2022 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को वोट करने की अपील की।

प्रियंका गांधी ने महिलाओं से राजनीति में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी शक्ति पहचानना होगा। समाज में हो रहे अत्याचारों के खिलाफ उन्हें खुद खड़ा होना होगा। प्रियंका गाधी ने बुधवार को बुंदेलखंड में कहा कि मैं यहां आपसे बात करने आई हूं क्योंकि आपको अपना मन बनाना है। आप आधी आबादी हैं, आवाज उठाएं, एक साथ आए और राजनीति में अपने अधिकारों की तलाश करें।

गौरतलब है कि गुरुवार को प्रियंका गांधी ने अपने एक ट्वीट में लिखा, “महंगाई जैसी समस्याओं का सबसे ज्यादा बोझ महिलाओं पर पड़ रहा है। इसलिए राजनीतिक भागीदारी के जरिए महिलाओं के लिए, महिलाओं के द्वारा नीतियों का बनना बहुत जरूरी है। टिकटों में 40% हिस्सेदारी इसकी शुरुआत है।”

बता दें कि प्रियंका गांधी ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में उनका वादा 40 फ़ीसदी महिलाओं को टिकट देने का है लेकिन वो कोशिश करेंगी कि लोकसभा चुनाव में आधी आबादी को 50 फ़ीसदी टिकट मिले।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

भोपाल गैस कांड में पीड़ितों को अब और मुआवजा नहीं- सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज किया याचिका

Posted by - March 14, 2023 0
भोपाल. भोपाल गैस कांड में पीड़ितों को अब और मुआवजा नहीं मिलेगा। इस संबंध में देश की सबसे बड़ी अदालत…

मोदी सरकार ने दी द्रौपदी मुर्मू को Z+ सुरक्षा, पूरी सुरक्षा के बीच रायरंगपुर के शिव मंदिर पहुंच लगाई झाड़ू

Posted by - June 22, 2022 0
मंगलवार को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित होने के एक दिन बाद द्रौपदी मुर्मू (droupadi murmu of Odisha) ने यहाँ…

‘ज्ञानवापी पर बोले सीएम योगी- मस्जिद कहेंगे तो विवाद होगा, अंदर त्रिशूल क्या कर रहा है?

Posted by - July 31, 2023 0
ज्ञानवापी मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न्यूज एजेंसी ANI के साथ बातचीत में बड़ा बयान…

पश्चिम बंगाल में रेल हादसा: गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे, 3 लोगों की मौत, कई घायल

Posted by - January 13, 2022 0
पश्चिम बंगाल के दोमोहानी में गुरुवार को पटना से गुवाहाटी जा रही बीकानेर एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर…

CNG की बढ़ती कीमतों के कारण दिल्ली में आज ऑटो- कैब की हड़ताल, पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर पड़ेगा असर

Posted by - April 18, 2022 0
देश की राजधानी दिल्ली में आज यात्रिों को यात्रा के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ऑटो, कैब, टैक्सी और…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *