मोदी सरकार ने दी द्रौपदी मुर्मू को Z+ सुरक्षा, पूरी सुरक्षा के बीच रायरंगपुर के शिव मंदिर पहुंच लगाई झाड़ू

236 0

मंगलवार को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित होने के एक दिन बाद द्रौपदी मुर्मू (droupadi murmu of Odisha) ने यहाँ Odisha के रायरंगपुर के जगन्नाथ मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। वहीं यहां पूजा करने से पहले मुर्मू ने शिव मंदिर में झाड़ू भी लगाई। इसके पहले केंद्र की मोदी सरकार ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए घोषित की गईं प्रत्याशी और झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराने का फैसला किया। भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में मंगलवार की देर शाम को झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को देश के अगले राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए एनडीए का उम्मीदवार घोषित किया गया है। मुर्मू जब मंदिर में पहुंची तो उनके साथ पूरा सुरक्षा बल मौजूद था।

चौबीसों घंटे तैनात रहेंगे सीआरपीएफ के जवान
समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू (Presidential Candidate Droupdi Murmu) को जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराई है। अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के साथ आज से ही सशस्त्र केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों द्वारा चौबीसों घंटे तैनात रहेंगे। बता दें कि आगामी 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होना है और इसके लिए 29 जून तक नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी। विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद का संयुक्त उम्मीदवार घोषित किया गया है।

ओडिशा के रायरंगपुर के शिव मंदिर की साफ-सफाई

एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार की सुबह ओडिशा के रायरंगपुर स्थित शिव मंदिर में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की। झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने रायरंगपुर के जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही, उन्होंने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद भाजपा, प्रधानमंत्री मोदी और एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं को आभार जताया।

देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मू

इस चुनाव में यदि द्रौपदी मुर्मू  की जीत होती है, जो कि लगभग तय मानी जा रही है, तो वह देश की पहली आदिवासी महिला  राष्ट्रपति होंगी। 64 वर्षीय मुर्मू 2015 से 2021 तक झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। वह झारखंड की पहली राज्यपाल थीं, जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

यशवंत सिन्हा विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार
राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी दलों की ओर से संयुक्त उम्मीदवार के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा गया है। विपक्षी उम्मीदवार के रूप में सिन्हा के नाम की घोषणा के बाद अगले राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए 18 जुलाई को मतदान होना अब तय माना जा रहा है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया जारी है। 29 जून नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है।
भारत के लोकतंत्र अद्भुत कहानी हैं मुर्मू

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र ( Biggest and largest democracy of world) की आंतरिक मजबूती की खूबसूरत और अद्भुत कहानी हैं। पार्षद के रूप में राजनीतिक सफर शुरू करने वाली द्रौपदी का बतौर अनुसूचित जनजाति वर्ग (एसटी) से देश का पहल और बतौर महिला दूसरा राष्ट्रपति बनना तय माना जा रहा है। ओडिशा के बेहद पिछड़े और संथाल (Droupdi Murmu Belong to Santhal ST) बिरादरी से जुड़ी 64 वर्षीय द्रौपदी के जीवन का सफर संघर्षों से भरा रहा है। आर्थिक अभाव के कारण महज स्तानक तक शिक्षा हासिल करने में कामयाब रही द्रौपदी ने पहले शिक्षा को अपना कॅरिअर बनाया। इससे पहले ओडिशा सरकार में अपनी सेवा दी। बाद में राजनीति के लिए भाजपा (BJP) को चुना और इसी पार्टी की हो कर रह गई।

जेपी नड्डा ने की द्रौपदी मुर्मू के उम्मीदवारी की घोषणा
बता दें कि भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने मंगलवार की देर शाम को झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। मंगलवार की देर शाम को भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

ICHR में बंद किया गया राष्ट्रगान, हटाई गईं भारत माता और दीन दयाल उपाध्याय की तस्वीरें

Posted by - February 25, 2023 0
भारतीय इतिहासिक अनुसंधान परिषद (ICHR) में पिछले छह महीने से हर दिन कर्मचारी एक जगह जमा होकर राष्ट्र गान गाते…

हिजाब विवाद- हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

Posted by - February 11, 2022 0
हिजाब विवाद पर हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश के खिलाफ कर्नाटक के छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। कर्नाटक…

ऑनलाइन ज्ञान पड़ा महंगा – YouTube पर वीडियो देखकर की महिला ने गर्भपात करने की कोशिश, हालत बिगड़ी

Posted by - September 28, 2021 0
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर (Nagpur) में 25 वर्षीय गर्भवती महिला ने यूट्यूब (YouTube) पर वीडियो देखकर अपना गर्भपात (Abortion) करने…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *