मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बेकाबू कंटेनर से टकराईं 5 गाड़ियां, 2 की मौत, कई गंभीर

94 0

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे (Mumbai-Pune Expressway) पर सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। जहां एक कंटेनर के पलट जाने से पांच कारें क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रायगढ़ (Raigad) के एसपी सोमनाथ घरगे (Somnath Gharge) के मुताबिक, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खोपोली के पास हुए हादसे में कम से कम दो की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए है। हादसा आज सुबह साढ़े 9 बजे के करीब उस वक्त हुआ जब पुणे से मुंबई आने वाली लेन पर एक कंटेनर पलट गया। जिसके कारण पुणे की ओर से आने वाली लेन कुछ समय के लिए बाधित हो गई। घायलों को कामोठे के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की पीड़ितों की हालत गंभित बताई जा रही है।

एक अन्य दुर्घटना में, रविवार सुबह मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक (Bandra-Worli Sea Link) पर एक किशोर ने मर्सिडीज को टक्कर मार दी। दरअसल किशोर जिस कार को चला रहा था, वह उसके नियंत्रण से बाहर हो गई थी। इस हादसे में दो व्यक्ति घायल हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान 19 वर्षीय कॉलेज छात्र जय बनसोडे (Jay Bansode) के तौर पर हुई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। ठाणे के भयंदर (Bhayander News) निवासी बनसोडे अपने रिश्तेदार की कार चला रहा था। सी-लिंक पर कार को टक्कर मारने के बाद वह मौके से भाग गया था। हालांकि, पुलिस ने कहा कि घटना के समय बनसोडे नशे में नहीं था।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बनसोडे को तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया है। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि दोनों खतरे से बाहर हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

तेजी से आगे बढ़ रहा Chandrayaan-3, ऊपरी कक्षा में पहुंचने की दूसरी प्रक्रिया कामयाबी के साथ पूरी

Posted by - July 17, 2023 0
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 के ऊपरी कक्षा में पहुंचने की दूसरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है।…

आंध्र प्रदेश- ढही तीन मंजिला इमारत, तीन बच्चों समेत अब तक 17 की मौत, 100 से अधिक लापता

Posted by - November 20, 2021 0
आंध्र प्रदेश में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचाके रखी है। जानकारी के मुताबकि, भारी से भारी बारिश के चलते अब…

बीएसएफ ने पकड़ा पाकिस्तान से आया ‘मेड इन चाइना’ ड्रोन, कैप्टन अमरिंदर ने चन्नी पर कसा तंज

Posted by - December 18, 2021 0
सीमा सुरक्षा बल ने फिरोजपुर सेक्टर में पाकिस्तान से आए ड्रोन को गिराने में सफलता हासिल की है। ड्रोन को…

टल गया तीसरी लहर का खतरा, AIIMS के निदेशक ने कही कई बड़ी बातें, कहा अब आम फ्लू रह जाएगा कोरोना

Posted by - September 22, 2021 0
नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण (covid-19) अब कमजोर पड़ गया है। दो महीने से अधिक समय से भारत में…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *